Athrav – Online News Portal
नोएडा

भूकंप के तेज झटके से हिलती इमारतों से खौफजदा लोग निकल कर सड़कों पर आए -देखें सीसीटीवी फुटेज


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा दिल्ली- एनसीआर में मंगलवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नोएडा में 10.20 मिनट पर आया भूकंप, जिससे खौफ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग आनन-फानन में अपने घर से बाहर निकले। अभी तक कोई जान माल नुकसान की सूचना नहीं है।  जब लोग खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे, उसी समय एकाएक आए भूकंप से इमारत हिलने लगी जिससे खौफजदा लोग निकल कर सड़कों पर आ गए. नोएडा में 10.20 मिनट पर आया भूकंप, जिससे खौफ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भूकंप के कारण कुछ जगहों पर लोगों के बीच दहशत फैल गई। 

यह भूकंप के झटके ग्रेटर नोएडा वेस्ट बहुमंजिला सोसायटियों जिनमें गौर सिटी 2, इको विलेज 2, पैरामाउंट इमोशन सोसायटी के इमारतों में ज्यादा तेज थे लोग बहुमंजिला इमारतों से नीचे उतर कर सड़कों पर आ गए। नोएडा के सेक्टर- 75 और आसपास के कई क्षेत्रों में लोगों ने इन भूकंप के झटके को महसूस किया. नोएडा के ग्रामीण इलाकों में लोग घरों से बाहर आ गए। हालांकि अभी तक कहीं से जान मॉल के नुकसान की जानकारी नहीं है।

वहीं कही स्थानों पर कार व अन्य ट्रैफिक भी कुछ देर के लिए रुक गए थे। जानकारी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई है।  इसका केंद्र अफगानिस्तान के समीप बताया जा रहा है।  पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए गए हैं. हालांकि नोएडा में इस जलजले से किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।  

Related posts

एक डीसीएम ट्रक के खराब होने से लगा लम्बा जाम, पुलिस ट्रक को हटवा कर ट्रैफिक को सामान्य करने में जुटी-वीडियो

Ajit Sinha

वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो अरेस्ट, गैंग का सरगना निकाला ब्लाक प्रमुख का पति।

Ajit Sinha

नीट एग्जाम में पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, तीन आरोपित पकड़े गए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x