Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की पहल: फ्लीट में वाहनों की संख्या आधी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के संतुलित उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने फ्लीट में वाहनों की संख्या आधी कर दी है। सुरक्षा की दृष्टि से केवल आवश्यक वाहनों को ही फ्लीट में शामिल किया गया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सप्ताह में एक दिन बिना किसी वाहन के कार्य करने का भी संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को स्वयं उदाहरण प्रस्तुत कर समाज को सकारात्मक संदेश देना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्रीगण एवं विभागों के अधिकारियों को भी यात्रा के दौरान सीमित वाहनों का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं आमजन से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर ईंधन बचत के इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि सभी लोग छोटे-छोटे प्रयास करें तो ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

Related posts

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए शीघ्र ही सांतवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू की जाएंगी: शिक्षा मंत्री 

Ajit Sinha

धर्म परिवर्तन करके विदेश भेजने का झांसा देकर 40 लाख रुपये की ठगी में आरोपी अरेस्ट, 2 दिन पुलिस रिमांड पर ।

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव -2026 के लिए 284 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की है-पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x