Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

माचिस देने के बहाने अपने कमरे पर बुलाकर,नाबालिक को बंधक बना कर किया बलात्कार, आरोपित गिरफ्तार।

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: गौतम बुध नगर में नाबालिकों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं  पर पुलिस लगाम नहीं का लगा पा रही है, कोतवाली बीटा-2 स्थित एच्छर कोतवाली बीटा-2 स्थित एक गांव में रहने वाली 14 साल की एक किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले शख्स   ने  अपने कमरे में  माचिस देने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया लड़की ने इसकी शिकायत अपने मां-बाप की उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित  को गिरफ्तार कर लिया है। 

डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला बताया कि बीटा-2 थाना क्षेत्र में स्थित एच्छर गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी अपने माता-पिता के साथ रहती है। किशोरी के माँ बाप दोनों काम पर गए थे। दोपहर 12 बजे के करीब उसके पड़ोस में रहने वाले शख्स राकेश महतो माचिस देने के बहाने उसे अपने कमरे पर बुलाया और उसे बंधक बना उसके के साथ दुष्कर्म किया। और किशोरी को धमकी दी कि अगर वह इस बात का जिक्र किसी से करेगी तो वह उसे जान से मार देगा। माँ – बाप के घर लौटने पर किशोरी ने परिजनों को पूरी बात बताई।

परिजनों कि शिकायत पर बीटा-2 पुलिस से की। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शहर छोड़ कर भाग रहे राकेश महतो को हीरो होंडा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।  पूछताछ में पता चला कि आरोपित  ने शराब के नशे में वारदात की। वह कई दिनों से किशोरी पर नजर रख रहा था। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही किशोरी के बयान दर्ज किए जाएंगे।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: अपहृत नगेंद्र की लाश को क्राइम ब्रांच ने नैनीताल स्थित 150 फ़ीट गहरी खाई से किया बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:68 वर्षीय एक स्क्रैप व्यापारी की हथौड़े से हमला कर निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नाबालिक लड़की से घर में घुसकर गलत काम करने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!