Athrav – Online News Portal

Tag : featured

गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भारत की समृद्ध परंपरा और संस्कृति बनेगी ‘विकसित भारत’ की पहचान : मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  चंडीगढ़:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज भारत पूरी दुनिया को शांति का मार्ग दिखा रहा है.चाहे अंतरराष्ट्रीय कूटनीति हो, पर्यावरण संरक्षण हो या वैश्विक महामारी से लड़ने का संकल्प, भारत ने हमेशा मानवता की भलाई के लिए काम किया है.उन्होंने कहा कि भारत की यही परंपरा और संस्कृति ‘विकसित भारत’ की पहचान होगी.मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम के सेक्टर 39 स्थित अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा नवनिर्मित विश्व शांति केंद्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। विश्व शांति केंद्र का उद्घाटन भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा किया गया।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की महान संस्कृति और परंपरा ने हमेशा शांति, सहिष्णुता और सद्भाव कासंदेश दिया है.यह वह देश है, जहां पर हर युग और हर काल में भगवान श्रीराम और योगीराज श्रीकृष्ण से लेकर भगवान महावीर, महात्मा बुद्ध और गुरु नानक जैसी महान आत्माओं ने जन्म लेकर, अपने अपने समय में पूरे मानव समाज को सत्य, अहिंसा, प्रेम, एकता, शान्ति, सद्भाव, दया, करूणा, परोपकार और मानवता का उपदेश दिया। उन्होंने मानव जाति में अमन चैन व शांति का वातावरण बनाने के लिए ऊंचे मानवीय आदर्शों की स्थापना की थी मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी महापुरुषों ने अपनी पावन शिक्षाओं से मानव मात्र को जीवन का सही मार्ग दिखलाया उनकी शिक्षाएं व उपदेश  आज भी समय की कसौटी पर बिल्कुल खरे उतरते हैं.मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार भी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की नीति के साथ, समाज के हर वर्ग को एकजुट कर एक समरस समाज बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है.उसी प्रकार आज इस संस्था का  प्रयास भी निश्चित रूप से यह संदेश देगा कि शांति केवल एक आदर्श नहीं, बल्कि एक जीवन जीने का तरीका है.मुख्यमंत्री ने इस दौरान उपस्थितजन से समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने तथा अहिंसा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान भी किया.इस अवसर पर आयोजक जैन आचार्य डॉ. लोकेश मुनि सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। ...
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 12 मार्च को मतगणना का कार्य प्रातः 8 बजे से होगा शुरू और इसी दिन होंगे परिणाम घोषित: धनपत सिंह

Ajit Sinha
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  चंडीगढ़:हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि प्रदेश की विभिन्न नगर निगमों,नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं के चुनाव...
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग प्रधानमंत्री के विजन 2047 के लक्ष्य में सहभागी बन रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 को सामने रखते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार आगे बढ़रही है.आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में जहां शहरी निकाय की अहम भूमिका है वहीं जनहितकारी योजनाओं को लागू करने में सरकार अपनीजिम्मेदारी प्रभावी रूप से निभा रही है.मुख्यमंत्री रविवार को फरीदाबाद में आयोजित एक समारोह में शामिल होने से पूर्व सेक्टर-12 में बने हेलीपैड पर पत्रकारोंसे बातचीत कर रहे थे.बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन सरकार  लोगों के विकास में लगी हैअब छोटी सरकार बनने के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार अधिक ताकत के साथ लोगों की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विकास कार्यों को और अधिक तीव्र गति से आगे बढ़ाएगी.उन्होंने कहाकि आगामी 12 मार्च को जब निकाय चुनाव के परिणाम आएंगे तो सभी स्थानों पर भाजपा के उम्मीदवार बड़े अंतर से विजयी होंगे.उन्होंने कहा कि यह छोटी सरकार है, जो सीधे रूप से जनता से जुड़ी समस्याओं का निपटारा करती है.उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने सभी वायदे तथा वर्ष 2014 व वर्ष 2019 केचुनावीसंकल्प पत्र के वायदों को पूरा किया है और अब निकाय चुनाव के लिए तैयार संकल्प पत्र में 21 वायदे किए थे और इन सभी वायदों को भी आगामी दिनों में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गारंटी के तहत इन वायदों को पूरा कर रही है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में बड़े स्तर पर बदलाव हुए हैं और देश तेज गति से तरक्की कर रहा है.प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया है और इस संकल्प को जनता के सहयोग से पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।...
फरीदाबाद राजनीतिक हाइलाइट्स

फरीदाबाद ब्रेकिंग: भाजपा की होगी रिकॉर्ड जीत, प्रवीण बत्रा जोशी ने देवतुल्य मतदाताओं का जताया आभार

Ajit Sinha
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने रविवार को नगर निगम चुनाव में वोट करने वाले देवतुल्य...
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जिला प्रशासन की सजगता व सतर्कता से नगर निगम चुनाव शांतिप्रिय ढंग से हुआ संपन्न : डीसी

Ajit Sinha
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद: नगर निगम फरीदाबाद चुनाव के मद्देनजर रविवार को जिला प्रशासन द्वारा की गई योजनाबद्ध व्यवस्था के फलस्वरूप मतदान प्रक्रिया शांतिप्रिय...
अपराध नोएडा

बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में कार सवार एक बदमाश गोली लगने से घायल, दो को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया।

Ajit Sinha
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट  नोएडा के थाना सेक्टर-49 पुलिस और कार सवार शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल...
फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: बीजेपी की मेयर पद की उम्मीदवार प्रवीण बत्रा जोशी, पति संदीप जोशी व बेटे लक्ष्य के संग आज वोट डाला।

Ajit Sinha
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद: आज फरीदाबाद नगर निगम चुनाव -2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी की मेयर पद की प्रत्याशी श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी,...
फरीदाबाद मनोरंजन शिक्षा हाइलाइट्स

फरीदाबाद: रायन इंटरनेशनल स्कूल का मोंटेसरी स्नातक और वार्षिक दिवस समारोह आयोजित,छात्रों की प्रतिभा और उपलब्धियों का प्रदर्शन-देखें वीडियो।

Ajit Sinha
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  फरीदाबाद:रायन इंटरनेशनल स्कूल,सेक्टर-21, फरीदाबाद का मोंटेसरी स्नातक और वार्षिक दिवस पर आयोजित समारोह शनिवार को शानदार तरीके सम्पन्न हुआ जिसमें छात्रों...
अपराध चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हिमानी नरवाल हत्या मामले में होनी चाहिए उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच-भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि रोहतक के हिमानी नरवाल हत्याकांड की खबर सुनकर वो पूरी तरह...
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि से हुए फसल खराबे की मांगी रिपोर्ट

Ajit Sinha
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी जिला उपायुक्तों को हाल ही में हुई बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि...
error: Content is protected !!