Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

नए भारत की सेना ने पाक को हवा में ही उड़ा दिया : धनखड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने बादली में आयोजित तिरंगा यात्रा में उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। मोदी सरकार के साहसिक फैसलों और सेना के सामर्थ्य से पाकिस्तान चार दिन में ही घुटनों पर आ गया और सीजफायर की गुहार लगाने लगा। हमारी बहादुर सेना ने पहलगाम का बदला लेते हुए पाक के अंदर   आतंकी ठिकाने तहस नहस किए,  फिर हिमायत में उधार  के ड्रोन लेकर आई पाक सेना को हवा में उड़ा दिया । पाक के  एयरबेस और अन्य सैन्य ठिकानों को तबाह किया। ये नए भारत की सेना का पराक्रम है। जो पाकिस्तान ने झेला  और दुनिया ने देखा । पहले ऐसी कार्रवाई इजरायल करता था, अब भारतीय सेना के डिफेंस मैकेनिज्म को दुनिया ने देखा, जिसका सभी लोहा मान रहे हैं।

धनखड़ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान  सेना के अदम्य साहस और  सामर्थ्य से पूरे देश में जोश का माहौल है । हर भारतवासी अपने सैनिकों के पराक्रम को सलाम करने के लिए तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहा है।  बलिदानियों  को नमन किया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की एक झलक है। मोदी सरकार के फैसले और सेना के सामर्थ्य से सारा देश खुश है। उन्होंने कहा कि  पहलगाम और उससे पहले कि आतंकी घटना  के दोषियों को भारत की सेना ने ढूंढ ढूंढ कर मारा है। नौ आतंकी ठिकाने मिले, सभी को सटीक चोट मारी और ध्वस्त कर दिए। पाकिस्तान की सेना तुर्की और चीन से उधार के ड्रोन लेकर मदद को आई तो नए भारत की सेना ने हवा में ही उनको उड़ा दिया। पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे नए भारत की सेना ने अपने सामर्थ्य से पाक के कई एयरबेस और अन्य सैन्य ठिकानों को बर्बाद कर दिया।राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि इस लड़ाई ने साबित कर दिया कि हम चोट मारेंगे तो सही ठिकानों पर मारेंगे।  भारतीय सेना की इस सक्षमता के लिए स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयरबेस पर जाकर कहा धन्य हूं मैं वीरों की भूमि पर आया हूं जिसने शानदार भारत की शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह  सेना के जवानों के बीच पहुंचे और  उनके अदम्य साहस की प्रशंसा की। धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कह दिया है कि ऑप्रेशन सिंदूर स्थगित किया है,  बंद नहीं किया। सभी राजनीतिक दल भारत की सेना के साथ हैं और समय समय पर सेना और सरकार द्वारा संपूर्ण जानकारी साझा की जा रही है। पीएम मोदी ने साफ कहा है कि टॉक और टेरर, ट्रेड और टेरर साथ साथ नहीं चल सकते। अब खून और पानी भी एक साथ नही बहेगा। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने युद्ध वीरांगना विद्या देवी को सम्मानित किया।बादली तिरंगा यात्रा में पीएम मोदी और भारतीय सेना के सम्मान में लगे नारों से  पूरा माहौल  देशभक्ति के रंग में रंग गया। सभी ने सेना के सामर्थ्य के गगन भेदी नारे लगाए।

Related posts

सीएम मनोहर लाल ने बैठक में लगभग 2500 करोड़ रुपये से अधिक के कॉन्ट्रैक्ट और वस्तुओं की खरीद को दी गई मंजूरी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सब इंस्पेक्टर जसबीर और अधिवक्ता गौरव 48000 रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी और डीएचपीपीसी की बैठक में लिए गए कई बड़े निर्णय

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x