Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने होमगार्ड को 10000 रूपए की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा, सिपाही मुंशी पुलिस चौकी से हुआ फरार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो, पंचकूला की टीम ने आज आरोपित सुमीत, होमगार्ड पुलिस चौकी रणजीतपुर जिला यमुनानगर को सिपाही  लोकेश, मुंशी पुलिस चौकी, रणजीतपुर के कहे अनुसार शिकायतकर्ता से 10,000/-रूपये (दस हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार  किया गया है तथा उपरोक्त दोनो आरोपितों के विरूद्व एफआईआर नंबर – 4 दिनांक 17.05.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला में दर्ज किया गया है। इस मामले में सिपाही लोकेश, मुंशी, पुलिस चौकी, रणजीतपुर अभी फरार है।
 
शिकायतकर्ता ने एसीबी पंचकूला को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि माईनिग विभाग द्वारा एक महीने पहले उसकी गाडी न. एच.आर. 58 ई-7977 को माइनिंग करने के आरोप में जब्त करने उपरान्त पुलिस चौकी रणजीतपुर, जिला यमुनानगर में खडा किया गया था। उसके द्वारा गत 15 मई 2025 को  न्यायालय, बिलासपुर से गाड़ी को छुडवाने के आदेश प्राप्त किए गए थे। इसके उपरांत वह अपनी गाड़ी छुडवाने के लिए  सिपाही लोकेश, मुंशी, पुलिस चौकी, रणजीतपुर से मिला। लोकेश मुंशी के द्वारा उसकी गाड़ी को रिलीज करने की एवज में उससे सुमित होमगार्ड के माध्यम से 10,000/-नकद रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। एसीबी पंचकूला टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपित सुमित होमगार्ड उपरोक्त को आरोपित सिपाही लोकेश उपरोक्त के कहे अनुसार शिकायतकर्ता से 10,000/-रुपए  रिश्वत लेते पुलिस चौकी रणजीतपुर जिला यमुनानगर से गिरफ्तार किया गया।

Related posts

फरीदाबाद: थाना सेक्टर- 17 एरिया में धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर, कार्रवाई शुरू की।

Ajit Sinha

कार सवार लोगों ने इलेक्ट्रिशयन पर किया जानलेवा हमला, लोगों ने हमलावरो को खदेड़ा वीडियो हुआ वायरल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हथियारों का सप्लायर गिरफ्तार, 12 देसी तमंचा व 10 कारतूस बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x