Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने आज बीपीटीपी बिल्डर को लगाई फटकार,मंगलवार को चंडीगढ़ में होगी पेशी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद;हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने आज रविवार को अपने निवास पर खुले दरबार का आयोजन किया जिसमें बिल्डर बीपीटीपी के खिलाफ लोगों ने खुलकर रोष प्रकट किया। दरबार में लगभग एक दर्जन से ज्यादा आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर से कहा कि वह बीपीटीपी बिल्डर के अत्याचारों से उन्हें बचाएं। यह बिल्डर रोज नए-नए बहाने से उनसे पैसे वसूलने का प्रयास करता रहता है, जो कि कानून के हिसाब से गलत है। नागर ने बिल्डर प्रतिनिधि को भी फोन कर मामले में जानकारी मांगी और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के निदेशक  अमित खत्री को फोन कर मामले की जानकारी देकर लोगों को राहत देने की बात कही। 

इस पर खत्री ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर बात करने का मशविरा दिया। तय हुआ कि मंगलवार को चंडीगढ़ में जनता के प्रतिनिधि और बिल्डर दोनों टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में आमने-सामने बैठ कर मामले को सुलझाएंगे। जनता का कहना है कि बिल्डर ने उन्हें नोटिस जारी कर सड़क मरम्मत के नाम पर पैसे की मांग की है जो कि सरासर गलत है। लोगों ने बताया कि अधिनियम के मुताबिक बिल्डर को ही अगले 5 साल तक सड़कों आदि का निर्माण एवं रखरखाव करना है लेकिन बिल्डर ने अभी तक पूरी सड़क ही नहीं बनाई है। सेक्टर 75 से लेकर 89 तक क्षेत्र में फैले बीपीटीपी बिल्डर की अनेक कालोनियां हैं जिनमें अभी तक सड़क, पार्क पानी आदि की व्यवस्थाएं नहीं दी गई हैं लेकिन लोगों से पैसे लेने का काम जारी है। लोग परेशान हैं लेकिन बिल्डर के लोग उनकी एक बात सुनने के लिए तैयार नहीं हैं।  नागर ने कहा कि इस मामले में जल्द ही हल निकालेंगे। अगर बिल्डर मनमानी कर रहा है तो यह नहीं चलने देंगे और मंगलवार को चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में जनता को राहत अवश्य मिलेगी। 

Related posts

फरीदाबाद :फरीदाबाद की जनता कर रही त्राहि-त्राहि, मंत्री विपुल गोयल देख रहे है मुख्यमंत्री बनने के सपने : विकास चौधरी

Ajit Sinha

12 नवंबर से शुरू होगी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप,देशभर की 150 यूनिवर्सिटी से 1300 से ज्यादा शूटर्स लेंगे हिस्सा

Ajit Sinha

पत्नी और उसके मायके वालों ने राहुल को इतना ज्यादा लूटा और प्रताड़ित किया, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x