Athrav – Online News Portal
पलवल

भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम ने पूरी दुनिया को किया अचंभित : खेल मंत्री गौरव गौतम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और सशक्त नेतृत्व में भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान को आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया है। दुनिया भर के सभी देशों ने भारतीय सेना के पराक्रम का लोहा माना है। ऐसे में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का जितना सम्मान और प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। भारतीय सेना के सम्मान में देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रहीं हैं, जिनका मकसद सेना के शौर्य और पराक्रम की गौरव गाथा को जन-जन तक पहुंचाना है।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम शनिवार शाम को पलवल शहर में कमेटी चौक स्थित श्यामकुंज वाटिका से भवन कुंड, मीनार गेट, सोहना मोड़ से आगरा चौक होते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम स्थित शहीद स्मारक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल होकर भारतीय सेना के पराक्रम को नमन किया।

तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिक भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारे लगाकर जोश भरने का काम कर रहे थे। इस दौरान पलवल की बेटी गरिषा ने भारत माता का स्वरूप रखकर तिरंगा यात्रा में जोश भरने का काम किया।खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि आज भारत सहित दुनिया के लगभग सभी देश यहीं चाहते हैं कि विश्व से आतंकवाद का सफाया हो। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सूझबूझ से तीनों सेनाओं के प्रमुखों को आतंकवाद का करारा जवाब देने के लिए खुली छूट दी। परिणाम स्वरूप हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान के अंदर जाकर आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया।खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारतीय सेना ने मानवता का प्रमाण देते हुए पाकिस्तान में केवल आतंकवादी ठिकानों को ही निशाना बनाया। भारतीय सेना के इस जवाब से पाकिस्तान भी अचंभित हुआ। भारतीय सेनाओं ने अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए आतंकवादियों को नेस्तनाबूद किया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के देशों ने यह मान लिया है कि भारतीय सेना बहुत ही ताकतवर और संगठित हैं। सुरक्षा की दृष्टि से हमारे पास नवीनतम तकनीक है। खेल राज्य मंत्री ने कहा कि हमारी सेनाओं ने यह दिखा दिया है कि पूरे हौंसले और मजबूती के साथ मैदान ए जंग मे लड़ती हैं। भारतीय सेना के जज्बे और हौसले की बदौलत आज भारत देश की सीमाएं और हम सुरक्षित हैं। सैनिकों के सम्मान में और उनका हौसला बढ़ाने के लिए ही देश भर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। तिरंगा यात्राओं का मकसद भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को जन-जन तक पहुंचाना है।

Related posts

कांग्रेस ने अपराधियों को टिकट दिया है, जबकि भाजपा ने नए चेहरों को मैदान में उतारा : बिप्लब देब

Ajit Sinha

मुठभेड़ के दौरान गौ -तस्कर के पैर में लगी गोली, पलवल के सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती।

Ajit Sinha

अपराध शाखा होडल की टीम ने आज खेतों में बम -पटाखे की चल रही अवैध फेक्ट्री का किया पर्दाफाश, 1900 किलों ग्राम पटाखे बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x