Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

दिल्ली ब्रेकिंग:गोवा में बोले राहुल गांधी- कुछ ही समय में आने वाली है मोदी सरकार की ‘एक्सपायरी डेट-वीडियो देखें


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कुछ ही समय में मोदी सरकार की ‘एक्सपायरी डेट’ आने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पा रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि कांग्रेस उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा करेगी और उन्होंने जो किया है, उसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ेगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मोदी सरकार चाहे कितनी भी फोर्स, पैसा व मार्केटिंग का इस्तेमाल कर ले, देश की जनता उसकी सच्चाई समझ चुकी है और युवा उसके खिलाफ खड़े हो गए हैं।वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को पार्टी की ‘गोंय राखण यात्रा’ में शामिल होने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यात्रा को गोवा में भारी समर्थन मिला।

राहुल गांधी ने वोट चोरी के खिलाफ देशभर में हो रहे प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि 56 इंच की छाती का दावा करने वाले नरेंद्र मोदी में आज सामने खड़े होने की भी हिम्मत नहीं है। कांग्रेस नरेंद्र मोदी और अमित शाह से जल्द ही निपटने जा रही है। उन्होंने बताया कि ज्ञानेश कुमार वोट चोरी को लागू करते हैं, अमित शाह इसे संचालित करते हैं और नरेंद्र मोदी इसकी पूरी योजना बनाते हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा ने मध्य प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और असम समेत अन्य स्थानों पर वोट चोरी की। उन्होंने कहा कि भाजपा धांधली कर विपक्षी दलों के समर्थकों के वोट काटती है तथा दूसरे जिलों और राज्यों से अपने समर्थकों के वोट चुनाव जीतने के लिए डलवाती है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि उनपर 45 मामले दर्ज हैं, लेकिन जब वह वोट चोरी का मुद्दा उठाते हैं तो उनके ऊपर कोई केस नहीं किया जाता। उन्होंने इसका कारण समझाते हुए कहा कि अगर वोट चोरी को लेकर उनके बयानों के खिलाफ केस किया गया तो मामला कानूनी हो जाएगा और भाजपा ही इसमें उलझ जाएगी। राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ पुलिस की बर्बर कार्रवाई की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि छात्र वोट चोरी, बेरोजगारी, महंगी शिक्षा जैसे मुद्दों पर जवाब मांग रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने के बजाय पुलिस द्वारा उन्हें बर्बर तरीके से पिटवा रही है। गोवा में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि लोगों की जमीन छीनकर बाहर के अरबपतियों को दी जा रही है। भाजपा ने गोवा को अपने हाईटेक भ्रष्टाचार से गुल्लक बनाकर रख दिया है। मुख्यमंत्री के परिवार की संपत्ति भी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि गोवा की जमीन और प्राकृतिक संसाधन यहां के लोगों की संपत्ति हैं, न कि मुख्यमंत्री या मंत्रियों की निजी संपत्ति। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य गोवा के संसाधनों का इस्तेमाल जनता के हित में करने के बजाय उनसे पैसा कमाना बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गोवा को भ्रष्टाचार का मॉडल बना दिया है और इसे सिर्फ कांग्रेस ही खत्म कर सकती है। नेता प्रतिपक्ष ने गोवा के युवाओं के भविष्य को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने रोजगार का ढांचा ही खत्म कर दिया है; देश का पूरा ढांचा अडानी-अंबानी को पकड़ा दिया गया है।कांग्रेस नेता ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में आरएसएस से जुड़े लोगों की नियुक्तियां होने का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने हिंदुस्तान की शिक्षा व्यवस्था को तबाह कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये देश आरएसएस-भाजपा का नहीं, हिंदुस्तान की जनता का है। राहुल गांधी ने ‘गोंय राखण यात्रा’ की सफलता के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने जनता से अपील की कि प्रदेश में जमीन की लूट, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर रोक लगाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से जिताए।इस दौरान गोवा कांग्रेस के प्रभारी माणिक राव ठाकरे, प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोडणकर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यूरी अलेमाओ, प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी अंजली निंबालकर, सांसद कैप्टन विरियातो फर्नांडिस आदि मौजूद थे।

Related posts

पीएनबी के एटीएम मशीनों से 4000 के बदले 40000 रूपए निकालने वाला ठग अरेस्ट, बैंक को 2.53 करोड़ का लगाया था चुना।

Ajit Sinha

होटल व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी व होटल के बाहर फायरिंग करने वाला नीरज बवानिया गिरोह का शार्प शूटर अरेस्ट।

Ajit Sinha

इसरो ने रचा गौरवपूर्ण इतिहास : चांद पर पहुंचा हिंदुस्तान, लहराया तिरंगा, चंद्रयान -3 पहुंचा चांद पर -जश्न में डूबा देश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x