Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

डीएवी स्कूल संस्था के नेशनल गेम्स में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फरीदाबाद के छात्रों ने लहराया परचम।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:दिनांक 2 से 4 दिसम्बर तक डीएवी स्कूल संस्था के नेशनल गेम्स (National Games) का दिल्ली में आयोजन कराया गया था। जिसमें फुटबॉल, खो-खो, नेटबॉल, रस्सा कूद, तीरंदाजी व बॉक्सिंग इत्यादि खेलों की प्रतिस्पर्धा का आयोजन कराया गया था। इस राष्ट्रीय स्तर के खेलों में विभिन्न राज्यों के डीएवी  स्कूल के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन सेक्टर-30 के विद्यार्थियों ने हरियाणा की तरफ से उपरोक्त खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया था।

खेल प्रतिस्पर्धा के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों में नयन,फैजान, रमन, सिमरन व रुचिका ने फुटबॉल में स्वर्ण पदक, रस्सी कूद प्रतिस्पर्धा में यशिका ने 3 स्वर्ण व एक रजत, श्रेया व भूमिका ने 2 स्वर्ण व एक रजत, तीरंदाजी में सक्षम ने 4 स्वर्ण तथा बॉक्सिंग खेल स्पर्धा में एक स्वर्ण पदक, कुवम ने एक स्वर्ण,एक रजत व एक कांस्य, पंकज, लक्ष्य व आयुष ने एक-एक रजत व एक-एक कांस्य तथा तुषार ने एक कांस्य, खो-खो में प्रिया, प्राची, हर्षिता, लावण्या, मन्नत, सुरुची,गरिमा, वैष्णवी व किंजल ने एक-एक रजत पदक, नेटबॉल में अनुष्का, रुचि,जितिषा, लवण्या ने एक-एक कांस्य पदक जीता है।

इस प्रकार डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाईन सेक्टर-30 के विद्यार्थियों ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 18 स्वर्ण,16 रजत व 9 कांस्य पदक जीत कर हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया है। जो आज उपरोक्त सभी विजेता ने स्कूल के प्रधानाचार्या हेमा अरोड़ा, कोच पंकज यादव व विश्वजीत के साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल के कार्यालय में भेट की। संयुक्त पुलिस आयुक्त द्वारा विजेताओं को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल द्वारा सभी विजेताओं, प्रधानाचार्या व दोनों कोच को प्रशंसा पत्र भी दिया गया है। 

Related posts

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज अंबाला कैंट बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया

Ajit Sinha

फ़रीदाबाद: अंबाला जिले के श्री राम मुलख कॉलेज में साबूल अंसारी नाम के छात्र ने कॉलेज प्रशासन की गुंडागर्दी के कारण आत्महत्या कर ली,विरोध प्रदर्शन ।

Ajit Sinha

आम आदमी पार्टी कहती हैं तिगांव क्षेत्र में अपने पैसे खर्च करों, जेब से क्यों करे खर्च : गिरिराज शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x