Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:गांव दुल्हेपुर यमुना नदी किनारे भठ्ठी पर बना रहे थे कच्ची शराब, एक गिरफ्तार,20 लीटर कच्ची शराब की बरामद


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:थाना छांयसा,फरीदाबाद की पुलिस टीम ने आज गुरुवार को कच्ची शराब बनाने वाली एक भट्टी का भंडाफोड़ किया है। यह कच्ची शराब की भट्टी चोरी -छिपे दुल्हेपुर यमुना नदी के किनारे चलाई जा रही थी। यहां से पुलिस टीम ने 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। मौके से एक आरोपित बिट्टू निवासी दूल्हे पुर यमुना नदी, छांयसा , बल्लभगढ़ ,फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। आरोपित बिट्टू के खिलाफ आबकारी अधिकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपित ने बिट्टू बताया कि वह वर्ष 2022 से कच्ची शराब बनाने का कार्य कर रहा था तथा तैयार शराब को गांव में बेचता था। जिस पर पूर्व में भी तीन मामले दर्ज है। आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related posts

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Ajit Sinha

फरीदाबाद :एंटी सेंट्रल थीफ्ट ने एक स्कूटी सवार शख्स को 23 किलो ग्राम चुरा पोस्त सहित किया गिरफ्तार, 50 पैकेटों में थे चुरा पोस्त ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सैनिक कॉलोनी के 30 से अधिक मकानों पर चला एनआईटी नगर निगम का हथौड़ा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x