Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

बेसमेंट की खुदाई के वक्त मिट्टी दबने से 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई मजदार घायल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:सिग्नेचर ग्लोबल की निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 7 श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर एकदम से अफरा-तफरी मच गई, सभी घायलों को इलाज के लिए जिले के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। खबर के अनुसार साइट पर बेसमेंट या नींव से जुड़ा निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा ढह गया और वहां काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।यह हादसा सोमवार की है।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन 7 मजदूरों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। प्रशासन की टीम और दमकल कर्मियों ने अर्थमूवर और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाकर फंसे मजदूरों को निकालने का काम किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और श्रमिकों में रोष देखा गया। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Related posts

गुरुग्राम: झुग्गियों में व डोर टू डोर तीनों दिन पोलियो ड्रॉप पिलाया – सूर्य देव यादव नखरौला

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद ने वाहन मालिक व दलालों के साथ कर्मचारियों अधिकारियों के खिलाफ कराया केस दर्ज।

Ajit Sinha

शराब के पेटियों से भरे कंटेनर सहित चालक को पुलिस ने पकड़ा। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x