Athrav – Online News Portal
हरियाणा

भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ एयर मार्शल मानवेन्द्र सिंह ने आज हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ:भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ एयर मार्शल मानवेन्द्र सिंह ने मंगलवार को राजभवन में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात कर अग्निपथ योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर एयर मार्शल सिंह ने भारतीय वायुसेना की प्रशिक्षण कमांड की स्मारिका व स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

एयर मार्शल मानवेन्द्र सिंह ने अग्निपथ योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अग्निवीर युवाओं में सेना संस्कृति विकसित होगी और वे चार साल के दौरान पूरी तरह अनुशासित होगें तो वे देश के जिम्मेवार नागरिक की भूमिका निभाएगें। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत साढ़े सतरह साल से इक्कीस साल तक के युवाओं को भर्ती किया जाएगा। हालांकि इस बार भर्ती आयु सीमा में दो साल की छूट दी गई है। इस आयु वर्ग के युवा सेना में भर्ती होकर जहां देश की सेवा करेगें वहीं वे बुरी संगति व नशा जैसी बुरी प्रवृतियों से बच पाएगें।

एयर मार्शल ने बताया कि कुल भर्ती अग्निवीरों में से 25 प्रतिशत को स्थाई रूप से सेना में सम्माहित किया जाएगा, जिन्हें पदोन्नति से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना जहां युवाओं के भविष्य एवं करियर को एक नई उड़ान देगी वहीं युवा पीढ़ी में देश भक्ति का जज्बा पैदा करेगी। इससे एक नए भारत का निर्माण होगा।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने अवैध हथियार बनाने और बेचने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 10 देसी पिस्टल और 1 देसी डोगा बरामद

Ajit Sinha

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कुरुक्षेत्र दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीजीपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Ajit Sinha

राजेश मांदी ने बीजेपी छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जॉइन की कांग्रेस-भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x