Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कुरुक्षेत्र दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीजीपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार अग्रवाल ने आज एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के संबंध में राष्ट्रपति के आमगन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए कुरुक्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से निगरानी करने के बाद पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उचित ब्रिफिंग की जाये।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अंबाला रेंज श्रीकांत जाधव, आईजीपी सुरक्षा सौरभ सिंह, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। डीजीपी ने अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ केयूके सभागार, अंतरराष्ट्रीय गेस्ट हाउस, ब्रह्मसरोवर और अन्य कार्यक्रम स्थलों सहित विश्व विद्यालय परिसर में स्थापित हेलीपैड का भी दौरा किया और किए गए सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। पुलिस द्वारा सुरक्षा ड्यूटी में करीब 4000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही पुलिस द्वारा ब्रह्मसरोवर क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से नजर रखी जा रही है।

ब्रह्मसरोवर पर लगे 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ-साथ महोत्सव के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस व कमांडो दस्ते द्वारा ब्रह्मसरोवर एरिया में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एंटी सेबोटेज की 5 टीमें लगातार ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र विश्वविधालय एरिया में चैकिंग कर रहीं हैं। जिला पुलिस की टीमों द्वारा शहर के होटलों व धर्मशालाओं को चेक किया जा रहा है। ब्रह्म सरोवर के सभी गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाये गए हैं महोत्सव में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इन मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना होगा। गीता महोत्सव मेला में वर्दी के साथ-साथ सादे कपड़ो में भी पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है ।

Related posts

थप्पड़ और चप्पल कांड में भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के खिलाफ अधिकारी से मारपीट करने और काम में बाधा डालने का केस दर्ज।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नए लाइसेंस देने के लिए ऑनलाइन फार्म भरने का समय 15 जनवरी से15 फरवरी तक बढ़ा दिया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लक्की ड्रॉ के नाम पर 100 से अधिक लोगों को ठगने वाले बंटी -बबली सहित चार आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x