Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने अवैध हथियार बनाने और बेचने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 10 देसी पिस्टल और 1 देसी डोगा बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने अवैध हथियार बनाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को जिला मथुरा, उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 देसी पिस्टल और 1 देसी डोगा बरामद किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया आरोपी व उसके साथी खेतों में कच्ची नालियों में बैठकर अवैध हथियार बनाते थे और करीब 3000 से 4000 रुपए में बेचते थे।
               
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हाजी हनीफ निवासी हथियाका हाल नंगला जिला मथुरा उत्त्रप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस को ऐसे मिली सफलता जिला महेन्द्रगढ में पुलिस की सीआईए टीम ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के तहत हनुमान उर्फ कालिया को काबू कर उसके कब्जे से 1 देशी डोगा, 1 रिवॉल्वर और 6 कारतूस बरामद किए थे।

पूछताछ में आरोपी ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले समीन उर्फ समीर के बारे में बताया, जिसे 1 देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस सहित मेवात क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।              

समीन से पूछताछ में पुलिस का पता चला कि जिला मथुरा निवासी हाजी हनीफ भी उनके गिरोह में शामिल है जो अवैध हथियार लाकर बेचता है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जिला मथुरा से काबू कर रिमांड पर लिया।

इस दौरान आरोपी से 10 देसी पिस्टल, 1 देसी डोगा और भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने का सामान भी बरामद हुआ। अब तक तीनों आरोपियों के कब्जे से 11 देसी पिस्टल, 2 देसी डोगा, 1 रिवाल्वर सहित 14 अवैध हथियार व 8 कारतूस बरामद किए हैं। अवैध हथियार बनाकर तस्करी करने वाले अन्य आरोपी भी आने वाले दिनों में पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 4 आईएएस और 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

ऑनलाइन डिमांड कारें बेचने वाले इंटर स्टेट वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, पांच बदमाश अरेस्ट , चोरी की 10 लग्जरी कारें बरामद

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की चुनाव से पहले कार्रवाई, कुल 23,015 बोतल अवैध शराब व भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त 

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x