Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पंचकूला: दिवंगत जेल वार्डर की धर्मपत्नी को सौंपा 50 लाख का चेक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला/चंडीगढ़: महानिदेशक कारागार, हरियाणा मोहम्मद अकील ने मंगलवार को यहां अपने कार्यालय में सोनीपत के नहरी गांव निवासी जेल वार्डर स्वर्गीय राजेंद्र की धर्मपत्नी श्रीमती कविता को 50 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। यह आर्थिक सहायता राशि एचडीएफसी बैंक के साथ किए एक समझौते के तहत प्रदान की गई।

इस अवसर पर अकील ने परिजनों से आग्रह किया कि वे स्वर्गीय राजेंद्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें यही दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जेल विभाग द्वारा अपनी कल्याणकारी योजनाओं के तहत उन्हें हर संभव सहायता मुहैया करवाई जाएगी। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जेल विभाग में दी गई सराहनीय सेवाओं के लिए राजेंद्र को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कर्तव्य की कठिन प्रकृति को ध्यान में रखते हुए जेल विभाग ने अपने कर्मियों के कल्याण के लिए समय-समय पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इसी के तहत, बैंक के साथ हुए समझौते के अंतर्गत आकस्मिक मृत्यु बीमा कवर के तहत मृतक के आश्रित को वित्तीय सहायता दी जाती है। इस अवसर पर एचडीएफसी के नोडल अधिकारी विपिन, रितेश जिंदल सहित स्वर्गीय राजेंद्र के परिजन भी उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 25 मई को सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी हरियाणा पुलिस की कड़ी नजर-शत्रुजीत कपूर।

Ajit Sinha

फसल खराबे का जितना मुआवजा कांग्रेस ने 10 साल में दिया था उतना मौजूदा सरकार ने ढाई साल में दे दिया- डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

चंडीगढ़: जिला नूंह पुलिस को मिली दृश्यम केंद्र की सौगात, सीएम मनोहर लाल ने नूंह में किया उद्घाटन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x