Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सवारी लग्जरी कार सफारी की, धंधा लोहे की शटरिंग चोरी का, पुलिस मुठभेड़ के बाद एक घायल समेत दो गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के शारदा गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थाना नॉलेज पार्क पुलिस टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसके साथी बदमाश को पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार किया है. इन बदमाशों की कब्जे से पुलिस ने चोरी की टाटा सफारी गाड़ी और लोहे की शटरिंग, तमंचा, कारतूस बरामद किया है. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. और पुलिस बदमाशों के अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है। पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश इलाज के लिए ले जाती थाना नॉलेज पार्क की पुलिस टीम..घायल बदमाश की पहचान नीतीश के रूप में हुई है जबकि कॉबिंग कर गिरफ्तार किए  गए उसके साथी का नाम सोनू है.

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस शारदा गोलचक्कर के पास चेकिंग की जा रही थी तभी सामने से एक तेज गति से टाटा सफारी गाड़ी बैरियर को तोडते हुए रेलवे लाइन की तरफ भागी,पुलिस द्वारा गाड़ी का पीछा किया गया, अचानक गाड़ी खराब होने के कारण गाड़ी से निकलकर दो व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने उनकी घेराबंदी की, पुलिस द्वारा घिरते देख इनके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश नितीश घायल हो गया. जब कि उसका साथी सोनू मौके से फरार हो गया, पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार किया.घायल नितीश क़ो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,उसके कब्जे से तमन्चा कारतूस और टाटा सफारी गाड़ी और गाड़ी में रखे 18 सेटरिंग लोहे के पाईप बरामद किया गया है. पुलिस बदमाशों के अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है।

Related posts

फरीदाबाद: पत्नी की चुन्नी से गलाघोंट कर हत्या कर, पति अपने दोनों बेटे को लेकर हुआ फरार-केस दर्ज।

Ajit Sinha

विधानसभा चुनाव कराने के लिए 3 कम्पनी मांगी गई है जो जल्द फरीदाबाद पुलिस का सहयोग करने के लिए पहुंचेगी-सीपी।

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल शातिर लूटेरा गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट के मामले में चल रहा था फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x