Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

राजेंद्र कुमार मीणा आईपीएस ने ग्रहण किया फरीदाबाद पुलिस के जॉइंट सीपी का पदभार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:मंगलवार को हरियाणा सरकार द्वारा राजेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस बैच 2011 को फरीदाबाद पुलिस का संयुक्त पुलिस आयुक्त लगाया गया है। जिनके द्वारा सोमवार को ड्यूटी ज्वाइन कर जॉइंट सीपी का पदभार संभाल लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजेंद्र कुमार मीणा वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से राजस्थान के दौसा के रहने वाले हैं जिन्होंने कड़े संघर्ष के साथ यह मुकाम हासिल किया है। अपने 15 वर्ष के कार्यकाल का दौरान वह हरियाणा पुलिस में विभिन्न पदों पर आसीन रहे। वर्तमान में सोनीपत पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त पद से ट्रांसफर होकर फरीदाबाद के जॉइंट सीपी लगे हैं। राजेंद्र कुमार मीणा, DIG के पास हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का भी अतिरिक्त चार्ज है। जिसके अंतर्गत HSNCB की फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी व नारनौल की यूनिट्स शामिल हैं। राजेंद्र कुमार मीणा ने पद संभालने उपरांत कहा कि आमजन की सेवा, सुरक्षा व शिकायतों का निष्पक्ष निष्पादन उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी।

Related posts

दोस्त कोरोना होने के कारण अस्पताल के विस्तर पर तड़प रहा था, भरोसे मंद दोस्त ने की उसके घर से लाखों चोरी, अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा के सभी 22 जिलों और 38 उपमंडलों में सफलतापूर्वक लोक अदालत आयोजित।

Ajit Sinha

एनसीबी कण्ट्रोल रूम को 9050891508 पर दें गुप्त सूचना, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशा न करने की शपथ ली-श्रीकांत जाधव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x