Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

घुमाने और बड़ी नौकरी का झांसा देकर 2 नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर देह व्यापार में धकेलने की साजिश नाकाम, 2 आरोपित अरेस्ट। 


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पंचकूला पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को घुमाने, पैसे और बड़ी नौकरी का लालच देकर अपहरण कर मानव तस्करी और देह व्यापार में धकेलने की साजिश का समय रहते पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पूरी योजना के तहत नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे और उन्हें आगे दूसरे स्थान पर ले जाकर बेचने तथा देह व्यापार में धकेलने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी वारदात होने से पहले ही इस साजिश को विफल कर दिया गया।डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार यह मामला पंचकूला में 26 जून को दर्ज किया गया था जिसमें परिजनों ने आरोप लगाया कि दो नाबालिग लड़कियों को उनके पड़ोस में रहने वाली एक युवती घूमाने और पैसों का लालच देकर अपने साथ ले गई थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान दोनों नाबालिगों के बयान दर्ज कराए गए, उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ते हुए जांच को आगे बढ़ाया।जांच के दौरान पुलिस टीम ने पहले महिला आरोपी को गिरफ्तार किया । पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए, जिसके बाद वारदात में शामिल दूसरे आरोपी युवक को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। वारदात में प्रयोग की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार दोनों आरोपी नाबालिग लड़कियों को पहले बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए, फिर उन्हें होटल में रखा गया और इसके बाद चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के रास्ते दिल्ली ले जाने की योजना बनाई गई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों को आगे देहव्यापार में धकेलने की साजिश रची जा रही थी। लेकिन हमारी टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए इस पूरी योजना को विफल कर दोनों नाबालिगों को सुरक्षित संरक्षण में लिया।आरोपियों से पूछताछ के दौरान वारदात की योजना, आने-जाने के रास्तों से जुड़े कई अहम तथ्य भी सामने आए हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने के बाद आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीसीपी ने बताया कि यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति, गिरोह या नेटवर्क की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

जगदीप उर्फ़ जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के सदस्यों को देने आए 10 पिस्टल व 10 जिंदा कारतूस के साथ दो तस्कर अरेस्ट।

Ajit Sinha

पति ने अपनी पत्नी को पानी में डुबो कर इस लिए हत्या कर दी, कि बार -बार लम्बें समय के लिए अपनी बहन घर चली जाती थी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बिट्टू बजरंगी द्वारा एक शख्स की पिटाई किए के मामले में सारन थाने में दो अलग – अलग एफआईआर दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x