Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:शराब ठेके से रंगदारी वसूलने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:थाना मुजेसर पुलिस टीम ने आज शराब ठेका संचालक से रंगदारी वसूलने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपित का नाम संजय कॉलोनी निवासी रोहताश (50 वर्ष) है। जिनको 13 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ उपरांत दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-10 फरीदाबाद निवासी एक शराब ठेका संचालक ने 13 जून को थाना मुजेसर में शिकायत दी थी कि वह थाना क्षेत्र में स्थित एक शराब ठेके का संचालन करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार रोहताश तथा उसकी पत्नी स्वयं को समाजसेवी व पत्रकार बताकर ठेका संचालक पर दबाव बनाते थे तथा ठेका चलाने के एवज में प्रतिमाह ₹10,000 की रंगदारी की मांग करते थे। इसके अतिरिक्त ठेके के आसपास रेहड़ी एवं खोखा संचालकों से भी प्रतिदिन ₹100 की अवैध वसूली की मांग की जाती थी।शिकायत में बताया गया कि आरोपित दंपति रंगदारी न देने पर शराब ठेके की वीडियो बनाकर प्रशासनिक अधिकारियों को भेजने की धमकी देते थे। साथ ही महिला द्वारा झूठे छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाने तथा पुलिस शिकायत कराने की धमकी दी गई। आरोपितों द्वारा पिछले लगभग 8 से 9 महीनों से ₹7,000 प्रतिमाह के हिसाब से अवैध रूप से रंगदारी वसूली जा रही थी।शिकायत प्राप्त होने पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत होने के तुरंत बाद ही आरोपित दंपति को गिरफ्तार कर लिया।जांच में सामने आया कि आरोपित शराब ठेके के आसपास शराब पीने वाले व्यक्तियों तथा वहां होने वाली अन्य गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग करते थे। बाद में इन वीडियो का इस्तेमाल कर ठेका संचालक पर दबाव बनाकर धन उगाही की जाती थी। आरोपी, वीडियो प्रशासन को भेजने तथा झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर लंबे समय से अवैध वसूली कर रहे थे।पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसको तकनीकी एवं फॉरेंसिक जांच के लिए विशेषज्ञों के पास भेजा जाएगा, ताकि मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्य एकत्रित किए जा सकें।फरीदाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्वयं को सामाजिक कार्यकर्ता अथवा किसी अन्य प्रभावशाली पहचान का उपयोग कर अवैध वसूली, धमकी या ब्लैकमेलिंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार दबाव बनाकर धन की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने एक डंपर से अंग्रेजी शराब की 230 पेटियों सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार , सतेंद्र रावल।

Ajit Sinha

पूर्व मेयर देवेंद्र भड़ाना ने सहित कई लोगों ने की डेढ़ साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोच लिया के इलाज में की मदद 

Ajit Sinha

दिल्ली की सराय रोहिला थाना पुलिस ने ठक -ठक गैंग के पांच सदस्यों को अरेस्ट किया हैं, लूट के 12.80 लाख नगद बरामद।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x