Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में कृष्ण पाल गुर्जर लगातार तीसरी बार केंद्रीय राज्य मंत्री बने।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: राष्ट्रपति भवन में एनडीए और भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।  इस अवसर पर फ़रीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने मोदी मंत्रिमंडल 3.0 में राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली. मोदी मंत्रिमंडल में कृष्णपाल गुर्जर 2014, 2019 में भी राज्य मंत्री रहे और तीसरी बार मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मोदी मंत्रिमंडल 3.0 के शपथ ग्रहण समारोह के ऐतिहासिक अवसर पर इस शपथ ग्रहण समारोह को खास बनाने हेतु सांसद सेवा केन्द्र सेक्टर-28 फ़रीदाबाद पर बड़ी स्क्रीन पर शपथ ग्रहण का आज सीधा प्रसारण किया गया जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ नरेन्द्र मोदी और कृष्णपाल गुर्जर के साथ अन्य नेताओं को भी शपथ लेते हुए देखा  और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। भाजपा कार्यकर्ताओं और फरीदाबाद की जनता के लिए यह पल खुशी और गर्व के पल रहें जब उन्होंने लगातार भाजपा की तीसरी बार सरकार बनते देखा और अपने नेताओं को शपथ लेते देखा।  कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई और बधाई दी। 

Related posts

चंडीगढ़: भ्रष्टाचार का काल मनोहर लाल, हरियाणा में बनेगा फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट की घोषणा।

Ajit Sinha

निगमायुक्त सोनल गोयल ने स्वच्छ फरीदाबाद-स्वस्थ फरीदाबाद के अंतर्गत सफाई व पार्कों के सौंदर्यीकरण को लेकर  किया औचक निरीक्षण

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने वार्ड नंबर -32 के सफाई कर्मचारियों के साथ दीपाली उत्सव मनाया, मिठाइयां बांटी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x