Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

नाइजीरिया के प्रतिनिधिमंडल ने चंदू गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बेकरी इकाई का किया अवलोकन.

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और उद्यमी बनाने की दिशा में केंद्र तथा हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को नाइजीरिया से आए 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गुरुग्राम के गांव चंदू का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षितिज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित बेकरी इकाई का अवलोकन किया और उनके कार्यों तथा उद्यमशीलता की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल के गुरुग्राम आगमन पर जिला परिषद के सीईओ सुमित कुमार ने उनका स्वागत किया।

प्रतिनिधिमंडल में नाइजीरिया के मानवतावादी मामलों एवं गरीबी उन्मूलन मंत्रालय के वरिष्ठ सचिव ओलुसान्या ओलुबुनमी, सरकारी नकद सहायता कार्यक्रम के राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रबंधक अलहसन अब्दुल्लाही इमाम, केंद्र सरकार के लेखा विभाग में परियोजना वित्त प्रबंधन के निदेशक लुका जोशुआ कादमी तथा राष्ट्रीय सामाजिक निवेश कार्यक्रम के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिदे जमीलू सहित विभिन्न सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

दौरे के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रतिनिधिमंडल को बेकरी इकाई की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं ने आटा गूंथने, विभिन्न बेकरी उत्पाद तैयार करने, उनकी पैकेजिंग, बिलिंग से लेकर मार्केटिंग तक की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने महिलाओं द्वारा तैयार किए गए बेकरी उत्पादों का स्वाद भी चखा और उनसे संवाद कर उनके अनुभवों को जाना। उन्होंने इस बात की सराहना की कि ग्रामीण महिलाएं सामूहिक प्रयासों और उद्यमिता के माध्यम से न केवल अपनी आजीविका को मजबूत कर रही हैं, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार एवं प्रेरणा का माध्यम बन रही हैं। इस अवसर पर हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन केअधिकारियों ने बताया कि केंद्र और हरियाणा सरकार द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक औरसामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस पहल के तहत महिलाओं को संगठित करने, कौशल विकास प्रशिक्षण देने, वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने, बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने तथा उनके उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को केवल आजीविका के साधन उपलब्ध करवाना ही नहीं, बल्कि उन्हें सफल उद्यमी बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी को और अधिक मजबूत करना है।अधिकारियों ने बताया कि चंदू गांव की बेकरी इकाई इसी सोच का एक सफल उदाहरण है। यहां स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने हुनर, मेहनत और सामूहिक सहयोग से स्वरोजगार की नई संभावनाएं विकसित कर रही हैं। ऐसी इकाइयां ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, महिलाओं की आय में वृद्धि और परिवारों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।नाइजीरिया के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण महिलाओं द्वारा अपनाए गए इस उद्यमशीलता मॉडल को सराहनीय बताते हुए कहा कि चंदू गांव में महिलाओं के सामूहिक प्रयासों से आत्मनिर्भरता की जो तस्वीर सामने आई है, वह दूसरे देशों के लिए भी सीखने योग्य है। उन्होंने यहां प्राप्त अनुभवों को अपने देश में ग्रामीण महिलाओं की आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी पहलों में उपयोगी बताया।

Related posts

गुरुग्राम :क्राइम ब्रांच ,पालम विहार ने लूट,हथियारों के बल पर लूटने ,हत्या कोशिश करने व फिरौती मांगने के दो बदमाशों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

अपराध शाखा ,सेक्टर -10 ने अपहरण के बाद एक शख्स की हत्या करने के एक मामले में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

गुरुग्राम की तर्ज पर प्रदेश के अन्य जिलों में भी तैयार किए जाएंगे वोटर्स पार्क-मुख्य सचिव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x