
अजीत सिन्हा/नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशुत्रिवेदी ने बुधवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कियाऔर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर भारतीय संस्कृति एवं हिंदू धर्म का अपमान करने और कट्टरपंथीअल्पसंख्यकवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने राहुलगांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, इमरान मसूद और सोनिया गांधी के बयानों पर सवाल उठाते हुएइन्हें कांग्रेस की एंटी-इंडिया और एंटी-हिंदू सोच का प्रमाण बताया। साथ ही, उन्होंनेसमाजवादी पार्टी पर कारसेवकों पर गोली चलवाने और अब अयोध्या में दर्शन के नाम पर राजनीतिकदिखावा करने का आरोप लगाया।

डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष चुनावी लाभ के लिए हिंदूधर्म और भारतीय संस्कृति के साथ छल कर रहा है, जबकि भाजपा की नीतियों के केंद्र मेंविकास और सामाजिक एकता है। डॉ त्रिवेदी ने कहा कि आज भ्रातृ द्वितीया का पर्व है। एक ओर देश विकासकी नई ऊंचाइयों की ओर आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर राजनीति नई निम्नताओं की ओर जातीदिखाई दे रही है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत की अर्थव्यवस्था को ‘सो कॉल्डडेड इकॉनमी’ कहा था, लेकिन इसी अर्थव्यवस्था ने धनतेरस के दिन उतना सोना-चांदी खरीदकरदिखाया, जितना पूरा यूरोप तीन महीने में खरीदता है।

इसके बावजूद विपक्षी नेताओं केमन में भारत की परंपराओं, धर्म और संस्कृति के प्रति कितनी अवमानना और घृणा भरी हुईहै, यह उनके बयानों से स्पष्ट होता है। यह अवमानना केवल यहीं तक सीमित नहीं रही। कांग्रेसअध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दीपावली को ‘खुशियों की ईद’ कह दिया। यह बड़े आश्चर्यकी बात है कि वे जिस कर्नाटक राज्य से आते हैं, वहां कन्नड़ भाषा में त्योहार के लिए’उत्सव’ या ‘हब्बा’ शब्द का प्रयोग होता है। ऐसे में यह ‘ईद’ शब्द कहां से आ गया? यहदर्शाता है कि विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस, भारतीय धर्म और संस्कृति का किस हद तक अपमानकर सकता है। यह भी आश्चर्य की बात है कि विश्व के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशियाके प्रधानमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं देने में कोई समस्या नहीं है।

मलेशिया केराष्ट्रपति अनवर इब्राहिम भी दीपावली कहकर ही शुभकामनाएं दे रहे हैं। दुबई के बुर्जखलीफा पर भी ‘दिवाली’ लिखा हुआ है, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष के मुंह से ‘खुशियों कीईद’ निकलता है। इसके बाद कांग्रेस के एक बेहद विख्यात और कुख्यात सांसद ने इसे ‘मानवजनित रोग’ कहा। इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी में रहते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी की ‘बोटी-बोटी’ करने वाला बयान दिया था। अब कांग्रेस ने पलक-पावड़े बिछाकरउन्हें उत्तर प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है। यह दूसरी घटना है, लेकिन ऐसापहली बार नहीं हुआ है।

भाजपा सांसद ने कहा कि इससे पहले इंडी गठबंधन केनेता तमिलनाडु में आयोजित ‘इरेडिकेशन ऑफ सनातन धर्म कॉन्फ्रेंस’ में हिंदू धर्म कोबैक्टीरिया और एचआईवी वायरस तक कह चुके हैं। अब इमरान मसूद प्रदूषण को मानव जनित रोगबता रहे हैं। इसी समय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का एक तथा कथित इंटरव्यूसामने आता है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि 6 दिसंबर को विवादित ढांचा गिरने पर उनकीआंखों में आंसू आ गए थे। जबकि 6 दिसंबर 1992 को कोई लाइव टेलीकास्ट नहीं हो रहा था।उस समय अयोध्या जैसी जगह पर सैटेलाइट अपलिंकिंग की कोई सुविधा भी नहीं थी।

ऐसे मेंसवाल उठता है कि वहां कौन संजय की तरह दिव्य दृष्टि से उन्हें वह दृश्य दिखा रहा थाऔर उनकी आंखों में आंसू देख रहा था? ये तीनों बयान अलग-अलग घटनाएं नहीं हैं, बल्किकांग्रेस पार्टी की एक सुव्यवस्थित एंटी-इंडिया और एंटी-हिंदू सोच का जीता-जागता प्रमाणहैं। इसके साथ ही सवाल यह भी उठता है कि ये सारे बयान इसी समय क्यों आ रहे हैं? इससेपहले किसी दीपावली पर मल्लिकार्जुन खड़गे के मुंह से ‘खुशियों की ईद’ जैसे शब्द नहींनिकले। इससे पहले किसी दीपावली पर इमरान मसूद ने दिवाली को मानव जनित रोग नहीं बतायाऔर न ही सोनिया गांधी ने कभी ऐसा बयान दिया। क्या उत्तर प्रदेश के चुनावों में कट्टरपंथीवोट हासिल करने की चाहत और छटपटाहट में कांग्रेस हिंदू धर्म का अपमान करने की इस सीमातक जाने को तैयार है?

दूसरी ओर, मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान कांग्रेस के एक वरिष्ठनेता ने समाजवादी पार्टी को ‘चिरकुट पार्टी’ कहा था और अखिलेश यादव ने 2023 के मध्यप्रदेश चुनाव में कांग्रेस को ‘चालू पार्टी’ कहा था। अब सवाल यह है कि उत्तर प्रदेशमें चालू और चिरकुट कौन है? डॉ त्रिवेदी ने कहा कि अब दूसरी पार्टी यानी समाजवादी पार्टी इससे भीजबरदस्त राजनीतिक खेल खेल रही है। समाजवादी पार्टी के नेता सनातन पांडे कहते हैं किहमने संविधान की रक्षा के लिए कारसेवकों पर गोली चलवाई थी। जबकि वास्तविकता यह है किमुलायम सिंह यादव स्वयं मार्च 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान लखनऊकी कैंटोनमेंट विधान सभा में प्रचार करते हुए कह चुके थे कि मैंने 16 हिंदुओं को मरवायाथा। इससे ज्यादा मैं मुसलमानों के लिए क्या कर सकता था। यह उनका वास्तविक बयान है।मुलायम सिंह यादव ने यह नहीं कहा था कि वे फायरिंग में मारे गए थे। उन्होंने यहां तककहा था कि 40 लोग भी मर जाते तो उन्हें कोई गम नहीं होता। एक तरफ सनातन पांडे गोलीचलवाने की बात कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ पवन पांडे कह रहे हैं कि 12 दिसंबर को अखिलेशयादव सपरिवार अयोध्या में दर्शन करने जाएंगे। एक पांडे कह रहे हैं कि गोली चलवाई थीऔर दूसरे पांडे कह रहे हैं कि दर्शन करने जाएंगे। अब इन बयानों के पीछे समाजवादी पार्टीकी असली मंशा क्या है, इसे उत्तर प्रदेश की जनता भली-भांति समझ रही है। समाजवादी पार्टीयह कह रही है कि 12 दिसंबर को अयोध्या में उसका शक्ति प्रदर्शन होगा। इस पर हम प्रसन्नताके साथ कहना चाहते हैं कि यह भारतीय जनता पार्टी, हमारी विचारधारा और भारतीय समाज कीएकता का शक्ति प्रदर्शन है। यदि आप अयोध्या जा रहे हैं, तो यह भी समझिए कि हमारी विचारधाराऔर भारतीय समाज की एकता ने आपको वहां जाने के लिए विवश कर दिया है। एक दौर था, जब उत्तर प्रदेश में नारा लगता था, ‘मिले मुलायम-कांशीराम, हवा में उड़ गए जय श्रीराम।’ उस समय हमारी एक नेत्री साध्वी ने कहा था कि यह नारा इसलिए लग रहा है, क्योंकि समाज ने अपनीएकता में थोड़ी कमी दिखाई है। जिस दिन समाज पूरी एकता दिखा देगा, उस दिन मुलायम-कांशीरामही नहीं, सबके मुंह से ‘जय श्रीराम’ का नारा निकलेगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हम यह कह सकते हैं कि हमेंसमाज की एकता की शक्ति दिखाई दी है। 12 दिसंबर को भारतीय समाज की एकता की शक्ति काप्रदर्शन होगा। इस चुनाव में भी समाज अपनी एकता का परिचय दे। ये चुनावी हिंदू इस बारश्रीरामलला के दर्शन करने गए हैं, अगले चुनाव में जय श्रीराम भी बोल देंगे। इसके साथही हमें यह समझना होगा कि हमारी नीतियों के केंद्र में विकास है, जबकि विपक्ष की नीतियोंके केंद्र में केवल कट्टरपंथी अल्पसंख्यकवाद है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के पासकेवल दो तरीके हैं। या तो हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति का अपमान करना या फिर इनके साथ छल करना। विपक्ष के आचरण में ये दोनों बातें स्पष्ट रूप से दिखाई देती हैं। कारसेवकोंको गाली और गोली देने वाले लोगों की बोली अब बदली हुई नजर आ रही है। इसके पीछे उनकाक्या मंतव्य है, इसे प्रदेश की जनता भली-भांति समझती है। जो लोग हमेशा धर्म और संस्कृतिका अपमान करते रहते हैं, वे केवल छल ही कर सकते हैं। वे कभी निश्चल हृदय से भगवान केदर्शन नहीं कर सकते। इसी तरह इंडी गठबंधन में तृणमूल कांग्रेस के एक अन्य नेता हैं,जो पता नहीं अपनी कितनी और कीर्ति करवाकर मानेंगे। मुर्शिदाबाद में बनने वाली तथाकथितबाबरी मस्जिद को लेकर उनके मन में कोई पीड़ा नहीं थी, बल्कि उनके मन में मोहब्बत थी।वहीं, वे कहते हैं कि अयोध्या नहीं जाएंगे। इससे स्पष्ट होता है कि पूरे इंडी गठबंधनमें भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म के प्रति घृणा पूरी तरह विद्यमान है। यह पूरी तरहस्थापित हो चुका है, जैसा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा था कि इनकेतीन ही लक्ष्य हैं – सत्ता में लूट, समाज में फूट और दिल में भारतीय संस्कृति तथा हिंदूधर्म के लिए घृणा।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

