Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

दिल्ली ब्रेकिंग:भाई दूज पर राहुल गांधी के आमंत्रण पर इंदिरा भवन में जुटेंगे देश के मेहनतकश और हुनरमंद लोग.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाई दूज के अवसर पर देश के मेहनतकश और हुनरमंद लोगों को कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन में आमंत्रित किया है। गांधी इनके साथ एक विशेष मिलन समारोह में शामिल होंगे जिसकी शुरुआत दोपहर 3:30 बजे होगी।

आमंत्रित मेहमान वे लोग हैं, जिनसे पिछले कुछ वर्षों में अलग-अलग पेशों, समुदायों और सामाजिक मुद्दों के सिलसिले में उनकी मुलाक़ात होती रही है। मेहमानों में बढ़ई, मैकेनिक, नाई और मोची परिवार, रेलवे कुली, किसान, खेतिहर मज़दूर, सब्ज़ी विक्रेता और कारोबारी, डिलीवरी वर्कर्स, निर्माण श्रमिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।

ये वे लोग हैं, जिनका समाज के निर्माण में अमूल्य योगदान है और जिन्होंने वक्त पड़ने पर संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज उठाई है।

गांधी ने सभी मेहमानों को अपने परिवार, परिजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ सपरिवार आमंत्रित किया है। इस अवसर पर सभी एक साथ बैठकर पारिवारिक माहौल में राहुल गांधी जी से फिर मुलाक़ात करेंगे और अपने दिल की बात साझा करेंगे।

भाई दूज रिश्तों को मजबूत करने का त्योहार है। इसी भावना के साथ आयोजित यह मिलन समारोह देश की तरक्की की नींव रखने वाले मेहनतकश और हुनरमंद लोगों के योगदान को सम्मान देने तथा उनके साथ संवाद और भरोसे के रिश्ते को और गहरा करने की पहल है।

Related posts

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज नवनिर्मित जिला कार्यालयों का विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया।

Ajit Sinha

फ़रीदाबाद के सभी 20 मंडल अध्यक्षों ने बीजेपी के ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की उपस्थिति में मंडल कार्य कारिणी की घोषणा की।

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव- 2025 के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम की एक और लिस्ट जारी की है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x