केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अमर्यादित व्यवहार किया व उन्हें अपमानजनक शब्द कहे-जयराम रमेश
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट नई दिल्ली: जयराम रमेश, संसद सदस्य एवं महासचिव प्रभारी संचार, एआईसीसी द्वारा जारी वक्तव्य: संसद में आज मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने सांसद एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से अमर्यादित व्यवहार किया व उन्हें अपमानजनक शब्द कहे श्रीमती सोनिया गांधी भाजपा की एक सांसद रमा देवी से बात कर रही थीं। स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी को घेरकर बड़े ही अपमानजनक लहजे में उनको अपशब्द कहे। ...

