Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़: पंचायती चुनावों पर कांग्रेस डालती आ रही काला साया : शमशेर खरक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख शमशेर खरक ने कांग्रेस पर आरोप लगााते हुए कहा कि कांग्रेसी बार-बार पंचायती चुनावों को रोकने के लिए याचिका दायर कर रहे है। जिसका जीता जागता उदाहरण पलवल से पूर्व विधायक करण दलाल के बेटे दीपकरण ने सुप्रीम कोर्ट में पंचायत चुनाव के खिलाफ याचिका दायर की। शमशेर खरक ने कहा कि सरकार ने पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी लेकिन कांग्रेस नामक काला साया बार-बार पंचायत चुनावों को रुकवाने का कुप्रयास कर रहा है।
   
भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख शमशेर खरक ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने यह स्पष्ट कर दिया था कि हरियाणा पंचायती राज अधिनियम के तहत यह प्रावधान किया गया है कि जिस ग्राम पंचायत में अनुसूचित जाति की संख्या 10 प्रतिशत से अधिक है उसको ही आरक्षित किया जाएगा और जिस ग्राम पंचायत में अनुसूचित जाति 10 प्रतिशत से कम है उसको शामिल नहीं किया जाएगा।शमशेर खरक ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी सरकार चुनाव कराने के पक्ष में थी। लेकिन कांग्रेस की मंशा चुनावों को रोकने की रही है। कांग्रेस पार्टी अपने लोगों के द्वारा 14 याचिकाएं माननीय उच्च न्यायालय में लगाकर पंचायत चुनावों को जानबूझकर लेट करने काम किया है इससे स्पष्ट होता है कि कांगेसी नहीं चाहते कि हरियाणा में पंचायत के चुनाव हो।
     
भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख शमशेर खरक ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांगेसी नेता नहीं चाहते कि पंचायतें ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का कार्य करें और जो ग्रामीण इलाकों में रुके हुए कार्य है वह पुनः शुरू हो सके। उन्होंने कहा की हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश का जो चहुमुखी विकास किया जा रहा है उसका फायदा पंचायतों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को मिल सके। लेकिन कांग्रेस की मंशा साफ है कि वह बार-बार पंचायत चुनावों को टालना चाहती है।

Related posts

हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने व आमजन की सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन, मंडल के तत्वाधान में 2 करोड 70 लाख रुपए के विकास कार्यों की विधिवत शुरुआत की।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में आयातित पटाखों को रखने और उनकी बिक्री करने को अवैध एवं दंडनीय घोषित किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x