Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक

गुरुग्राम: भाजपा का एक ही टारगेट, भारत को दुनिया का सिरमौर बनाना- मुख्यमंत्री मनोहर लाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: भारतीय जनता पार्टी का एक ही लक्ष्य है कि भारत को दुनिया का सिरमौर बनाना है। हम सत्ता को भोगने नहीं आए हैं बल्कि सत्ता के जरिए देश व समाज का उत्थान करना ही हमारा सर्वप्रथम लक्ष्य है। यह बात सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम के भाजपा प्रदेश कार्यालय में अल्पसंख्यक समुदायों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान कही। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव दागुबाटी पुरंदेश्वरी भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने अलग-अलग प्रदेशों से आए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रशिक्षण का बड़ा ही महत्व होता है। जैसे शरीर के लिए आत्मा का होना जरूरी है वैसे ही प्रशिक्षण का हमारे जीवन में बड़ा महत्व होता है। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को अनुभवी लोगों के अनुभव का लाभ मिलता है। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ता को अपना लक्ष्य मिल जाता है जिससे व देश व समाज में सकारात्मकता से काम करने का तरीका सीख जाता है। उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए गए किसी भी तरह के भ्रम से दूर रहें और निडर होकर काम करें।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पार्टी को निशाना पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस का एक ही टारगेट रहा है कि देश पर शासन कैसे किया जाए। अल्पसंख्यकों को वोट बैंक में कैसे तब्दील किया जाए। कांग्रेस ने 55 से 55 साल अपने शासन के दौरान राज भोगा है। कांग्रेस का यही लक्ष्य रहा है, मैं और मेरा परिवार, मेरा घर, इससे आगे कांग्रेस की सोच नहीं बढ़ी। जबकि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास रहा है। देश की आजादी के दौरान हुए विभाजन को पीड़ादायक बताते हुए सीएम ने कहा कि विभाजन मजहबी हुआ था। उस दौर मे उस समय कम संख्या में रह रहे लोगों को अल्पसंख्यक का नाम दे दिया ताकि लोगों में भय और असुरक्षा की भावना ना पनपें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों में संघ का भय दिखाकर असुरक्षा की भावना पैदा कर दी। लेकिन धीरे-धीरे अब तक अल्पसंख्यकों को भाजपा की देशहित की नीतियां समझ में आने लगी है और कांग्रेस की स्वार्थी सोच और विचारधारा को समझने लगे हैं। कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस को भारत माता  के जयकारा से पीड़ा होती है। मादरे वतन को सभी धर्म मानते हैं लेकिन कांग्रेस की तो सोच ही अलग है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1984 में भाजपा की लोकसभा में दो सीटें थी। लेकिन 12 साल के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने सरकार बनाई हालांकि वह सरकार दूसरी पार्टियों पर निर्भर रही। अब 2104 में नरेंद्री मोदी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनीं। उन्होंने कहा कि मोदी का एक ही नारा है सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास। अब अल्पसंख्यकों में खासकर मुसलमानों में भाजपा के लिए विश्वास बनने लगा है। पड़ोसी देशों का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा हमारे देश में लोकतांत्रिक तरीके से अति पिछड़े वर्ग की महिला को राष्ट्रपति बनने का मौका मिला है ऐसा सिर्फ भारत में ही संभव है। उन्होंने कहा कि शांति से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शपथ ले रही है वहीं बांग्लादेश और पाकिस्तान में मारधाड़ मची है, किसी देश का राष्ट्रपति भाग रहा है, वहां पर शांति नहीं है। उन्होंने कहा कि हम शांति और अमन चाहते हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जब इर्स्टन व वैस्टन एक ही हो सकते हैं तो पाकिस्तान और बांग्लादेश का भी भारत में विलय संभव हो सकता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की कार्यपद्धति अंतिम पायदान तक लाभ पहुंचाने की है। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ नहीं पहुंचेगा तब तक देश व समाज का विकास संभव नहीं। अंत्योदय का मकसद ही अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और 2024 में भी भाजपा की ही सरकार देश व प्रदेश में बनेगी। प्रशिक्षण शिवर के पहले दिन चार सत्रों का आयेाजन किया गया जिनमें केंद्रीय राज्यमंत्री अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार के जॉन बरला ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां कार्यकर्ताओं को बताई। उत्तर प्रदेश से राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने दूसरे सत्र में सामाजिक उत्थान में पिछड़े अल्पसंख्यक समाज की भूमिका पर अपने विचार रखें। तीसरे सत्र में केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग भाजपा के रवीन्द्र साठे ने व्यक्तित्व विकास पर कार्यकर्ताओं को बताईं तथा चौथे सत्र में महेश चंद्र शर्मा राष्ट्रीय संयोजक प्रशिक्षण ने भाजपा का इतिहास और विकास पर अलग अलग राज्यों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का ज्ञानवर्धन किया। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजीव जैन,  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान अल्पसंख्यक मोर्चा, दिल्ली प्रदेश प्रभारी वह प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम संयोजक जाकिर हुसैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रभारी सईद अहमद, रहीश, ताहिर, वसीम अकरम,  रिजवा, मनोज यादव, असलम, अल्ताफ, लियाकत आदि भी उपस्थित रहे।

Related posts

बर्फ़बारी और बारिश के दौरान दिल छू देने वाला कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का शानदार भाषण- लाइव वीडियो सुने।

Ajit Sinha

आरएसएस, बीजेपी, जेजेपी, इनेलो, आप व अकाली दल छोड़कर 100 से ज्यादा नेता, सैंकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव का विधायक राजेश नागर के निवास पर भव्य स्वागत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x