Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के 4 बदमाशों को भारी तादाद में हथियार सहित पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
अम्बाला: अपराध शाखा -2 की टीम ने आज शमशान घाट बब्याल के निकट से लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गैंग के चार सदस्यों को काफी तादाद में हथियार सहित अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से 3 देशी पिस्टल , मैगजीन, एक खाली मैगजीन, 22 जिन्दा कारतूस व तीन खाली खोल बरामद किए हैं।

अरेस्ट किए गए इन बदमाशों के नाम शशांक पाण्डेय, निवासी आदर्श नगर, थाना गोरखपुर कैन्ट, जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, साहिल उर्फ बग्गा, निवासी नजदीक सरकारी स्कूल बब्याल, थाना महेशनगर, अश्विनी उर्फ मनीष, निवासी विश्वकर्मा नगर, थाना महेशनगर व बंटी, निवासी न्यू प्रीत नगर ,नजदीक टांगरी बांध, थाना महेश नगर, अंबाला हैं। अरेस्ट चारों बदमाशों के खिलाफ थाना महेश नगर में भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। पुलिस इन सभी बदमाशों को अदालत के सम्मुख पेश कर छह दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हैं।

Related posts

फरीदाबाद ; पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने जेएनयू की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में सूरजकुंड थाने में तैनात उप-निरक्षक सुरेश को किया लाईन हाजिर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कार्य-जीवन संतुलन तथा कार्य आचरण’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Ajit Sinha

एटीएम बूथ में तकनीकी छेड़छाड़ कर बैंकों को लाखों का चूना लगाने वाले तीन ठगों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x