Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एक स्कॉर्पियो, एक देसी पिस्टल, 2 मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस के साथ शख्स चढ़ा क्राइम ब्रांच , एनआईटी के हत्थे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने आज मंगलवार को एक स्कॉर्पियो सवार को एक देसी पिस्टल, 2 मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस के साथ अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया है। ये आरोपित पुलिस के हत्थे सोमवार 13 अप्रैल 2026 को चढ़ा था। गिरफ्तार आरोपित का नाम प्रवीण निवासी कपना , जिला बुलंदशहर , उत्तर प्रदेश है। पुलिस टीम ने आज आरोपित को अदालत से अगले 4 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया है।  
 
पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता है। उसने शौक के लिए मितौली (उत्तर प्रदेश) से 1,07,000 रुपये में अवैध हथियार खरीदा था। कल सोमवार ,13 अप्रैल को वह अपने भाई की ससुराल फज्जूपुर खादर आया हुआ था। बता दें कि दिनांक 13 अप्रैल की रात को क्राइम ब्रांच एनआईटी  को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज छांयसा के पास अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में  अवैध हथियार के साथ बैठा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी सहित संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान असल व कारतूस बरामद किए गए।

Related posts

फरीदाबाद में निजी व्यक्ति तथा इनकम टैक्स अधिकारी 3 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस के 10 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत, आज सम्मान पूर्वक दी गई विदाई।

Ajit Sinha

ग्रीन फील्ड निवासी ने यूआईसी के चेयरमेन भारत भूषण व जीएम प्रवीण चौधरी से मांग, जहरीला सांप से जल्द छुटकारा दिलाओं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x