Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: विकास की चाबी कार्यक्रम के तहत उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शहरवासियों से हुए रूबरू

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: विकास की चाबी अभियान के अंतर्गत अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया। उप- मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पहुंचने पर जेजेपी जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और अन्य पदाधिकारियों व शहर के मौजिज लोगों ने भी फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इससे पहले डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने फरीदाबाद में युवा जेजेपी द्वारा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए चलाए गए ‘विकास की चाबी’ के तहत शिक्षा की चाबी से शुरुआत कर अभियान की गति को तेज किया जा रहा है,

इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री ने शहर वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जेजेपी ने जरूरतमंद और जनहित की सेवाओं के साथ विकास गति को तेज करना है जेजेपी के पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता प्रत्येक हल्के में लोगों के साथ तालमेल बनाकर जन समस्याओं का निराकरण करने के लिए प्रयासरत है। इसी अवसर पर उप -मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया की प्रशंसा करते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में संगठन को अधिक मजबूती मिली है। इस अवसर पर उप- मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आयोजित कार्यक्रम में अग्रवाल धर्मशाला में लाइब्रेरी के लिए ₹1100000 (11 लाख) रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की प्रबंधन समिति अगर एक कमरा उपलब्ध करवा देता है यह लोगों की सुविधा के लिए सहयोग राशि उपलब्ध हो जाएगी।
 
जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय चौटाला के दिशा निर्देशानुसार एवं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के मार्गदर्शन में जेजेपी संगठन प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है क्योंकि उनके मार्गदर्शन में प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता क्षेत्रीय लोगों से लगातार जनहित की समस्याओं को लेकर गंभीर रहे हैं। इसमें सबसे बड़ी विशेषता यह रही है कि पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा समस्याओं को लेकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शीघ्रता शीघ्र समस्या का निराकरण कराते हैं और यही विकास की चाबी है यह चाबी सभी तालों में इस्तेमाल की जाती है अर्थात जनहित की विभिन्न समस्याओं में इसी चाबी से समाधान होता है। चाहे बिजली की समस्या हो या टूटी-फूटी गली गिरा रे या सीवर लाइन की समस्या या टूटी फूटी/जर्जर पड़ी पुलिया के अलावा विभिन्न मामलों में विकास की चाबी अभियान के तहत गति को तेज किया जा रहा है। इसलिए सरकार जनहित की समस्याओं को लेकर गंभीर है।

Related posts

फरीदाबाद: भाजपा शासन विकास के मामले में न किसी क्षेत्र से भेदभाव करता है और न ही करेगा- राजेश नागर  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लीज की दुकानों को फ्रीहोल्ड करने की प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए आयुक्त से मिले व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन वैली के आरडब्लूए के कार्यालय पर जल्द चलेगा डीटीपी इंफोर्स्मेंट का बुल्डोजर, आरडब्लूए ने मांगा समय

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x