Athrav – Online News Portal
नोएडा

यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहनों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 175 वाहनों के काटे गए चालान।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
सड़क दुर्घटनाओं व इसमें होने वाली मौत की रोकथाम के लिए जरूरी है, गाड़ी आप के काबू मे रहे आप गाड़ी के काबू में नहीं इसलिए यातायात माह में यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड चलते वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा करना शुरू कर दिया है. ओवर स्पीड में चलने वाले वाहनों के लिए स्पीडो मीटर के द्वारा जांच करते हुए चालान किया जा रहा है. यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीडिंग करने वाले 175  वाहनों के चालान काटे गए हैं और करीब पांच लाख से ज्यादा जुर्माना किया जा चुका है. जल्द ही कोहरे को देखते हुए यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की स्पीड लिमिट भी घटाई जा सकती है.

डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद ने बताया कि जिले में यमुना एक्सप्रेस वे व अन्य एक्सप्रेस वे पर अधिक रफ्तार हादसे का कारण बनते है, ऐसे में ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहनों की स्पीडो मीटर द्वारा जांच की जा रही है. ऐसे वाहनों को चिह्नित करते हुए उनका चालान किया जा रहा है. यमुना एक्सप्रेसवे पर अभी वाहनों की स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा है. आने वाले समय में कोहरा होने पर वाहनों की स्पीड लिमिट को घटा कर 80 किलोमीटर प्रति घंटा किया जाएगा. उन्होंने बताया कि ओवर स्पीडिंग करने वाले छोटे वाहनों के लिए 2 हजार और भारी वाहनों के लिए 4 हजार रुपये का चालान किया जा रहा है. चालान से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करें.

Related posts

असली नोटों की तरह दिखने वाली कागज की गड्डियों को असली बता कर फ्रॉड करने वाले डीके गिरोह का पर्दाफाश, 3 अरेस्ट

Ajit Sinha

आठ साल की शादी पर भारी पड़ा एक साल का प्यार, बनी सिंह उर्फ विशाल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसके प्रेमी पकड़े गए।

Ajit Sinha

क्रिप्टो करेंसी में धन दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाला कंपनी सचिव अरेस्ट, चीन के एक गिरोह से जुड़े थे तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x