Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस ने जवाबी फायरिंग में पेचकस गैंग के चार बदमाशों के पैरों में मारी गोली, अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी,जब पुलिस और यात्रियों के लिए सिरदर्द बन चुके पेचकस गैंग के साथ हुए मुठभेड़ के बाद गिरोह चार सदस्यों को पुलिस अरेस्ट कर लिया।  इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से चारो बदमाश घायल हो गए  और उन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पुलिस ने बदमाशों के पास से अवैध हथियार, नगदी, मोबाइल फोन, पेचकस, हथोड़ा, प्लास और एक कार बरामद की है।
 
पुलिस की मुठभेड़ में घायल में आनंद वर्मा, शिव वर्मा, बबलू वर्मा और दीपक वर्मा अंतरराज्यीय लुटेरे गैंग के सदस्य हैं। यह चारों पहले भी मथुरा, राजस्थान और दिल्ली में  जेल भी जा चुके हैं। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी,कि शहर में पेचकस गैंग के सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर बीटा-2 थाने की पुलिस कई टीमें बनाकर  शहर में वाहनों की जांच शुरू कर दी और उस समय पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस ने चुहडपूर अंडरपास के पास सफेद कार में जा रहे हैं इन बदमाशों को घेर लिया, अपने आप को घिरा हुआ देखकर बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगे. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें चारों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया है कि ये लोग रात को 11 बजे से 2 बजे तक अपनी कार लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में घूमते थे। सड़क पर वाहन की इंतजार में खड़े लोगों को लिफ्ट देकर लूटपाट करते और विरोध करने पर उन्हें पेचकस मारकर घायल कर देते थे।  इसके बाद बदमाश पीड़ित से  नकदी, मोबाइल फोन लूट लेते थे।  फिर एटीएम कार्ड का पिन बताने को कहते और विरोध करने पर पेज का और हथोड़ा मार कर पीड़ित को घायल कर देते थे जिसके कारण मजबूर होकर पीड़ित एटीएम का पिन बता देता था और यह लोग अपने साथ लेकर कार्ड स्वाइप मशीन ले कर चलते थे जिससे पैसे निकाल लेते थे और इसके बाद पीड़ित सड़क पर फेंक कर फरार हो जाते थे। 

Related posts

गांव छोड़ने के बहाने सुनसान जगह पर कार रोक कर, जीजा ने विधवा साली से किया मारपीट कर दुष्कर्म, आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

एनटीपीसी प्लांट में सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी-देखें   

Ajit Sinha

मारने गया था कॉल सेंटर के मालिक को, फिर उसने कोशिश की उसके दोस्त के अपहरण करने की,पर उसके हाथों कोई और मारा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x