Athrav – Online News Portal
नोएडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा के चलते एक्सपो मार्ट की एसपीजी कर रही है चप्पे-चप्पे का निरीक्षण।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा:वर्ल्ड डेयरी समिट 2022 का आयोजन 12 से 15 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में किया जा रहा है, आगामी 12 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्सपो मार्ट सेंटर में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए एसपीजी ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। एक्सपो मार्ट में एसपीजी की टीम सुबह से ही चप्पे-चप्पे का निरीक्षण के साथ कर रही है। स्क्वाड टीम भी इंडिया एक्सपो मार्ट में सघन चेकिंग अभियान चला रही है. वहीं, हेलीपैड तैयार किया जा रहा है और अगर प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से आएंगे उसके लिए डायवर्जन की रूपरेखा भी तैयार की जा चुकी है।

स्क्वाड टीम एक्सपो मार्ट सेंटर चप्पे-चप्पे का निरीक्षण कर रही है। एक्सपो मार्ट में 12 से 15 सितंबर तक विश्व डेयरी सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। पीएम की सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद बंदोबस्त किए जा रहे हैं। एक्सपो मार्ट के अंदर और बाहर चारों तरफ पुलिस का पहरा रहेगा। पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से जिले के सभी हिस्सों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही धारा 144 लागू की गई है। जिसके अंतर्गत यह आदेश जारी किया गया है कि कोई भी प्राइवेट व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा 8 सितंबर से 15 सितंबर तक ड्रोन का संचालन नहीं करेंगे।

अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री अगर सड़क मार्ग से आते हैं तो आधा से एक घंटे तक रास्तों में बदलाव होगा। इसके लिए पूरी रूपरेखा तैयार की जा रही है। डीसीपी यातायात गणेश साहा का कहना है कि अगर प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से दिल्ली से आएंगे तो करीब 20-25 मिनट पहले ट्रैफिक रोका जाएगा और उनके जाने के 10 मिनट बाद तक रुका रहेगा। वहीं, गृह मंत्री के आने पर पहले 10 से 15 मिनट और बाद में पांच मिनट के लिए ट्रैफिक को रोक दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह वापस दिल्ली जाते समय यह व्यवस्था लागू रहेगी। वाहनों के रास्तों में बदलाव की व्यवस्था इमरजेंसी वाहनों पर लागू नहीं होगी। कोई दिक्कत होने पर लोग यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कम से कम समय के लिए डायवर्जन की व्यवस्था लागू की जाएगी। वर्ल्ड डेयरी समिट के शुरू होने के एक दिन पहले मुख्यमंत्री के ग्रेटर नोएडा आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है इसकी तैयारी नोएडा प्राधिकरण की ओर से शुरू कर दी गई हैं। वह नोएडा प्राधिकरण की परियोजनाओं का लोकार्पण तो नहीं करेंगे, लेकिन निरीक्षण कर सकते हैं।

Related posts

अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान ने नोएडा प्राधिकरण में संभाला नायब तहसीलदार का चार्ज

Ajit Sinha

यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर में दो बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल।

Ajit Sinha

रक्षा बंधन: पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा व उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बीट प्रणाली का शुभारंभ किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x