Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

6 करोड़ रूपए के 900 ग्राम हेरोइन के साथ दो ड्रग तस्करों को पुलिस ने  किया गिरफ्तार। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली के मोहन गार्डन थाना पुलिस ने आज शनिवार को दो ड्रग तस्करों को 900 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया हैं। बरामद की गई हेरोइन की कीमत अन्तर्राष्टीय बाजार में तक़रीबन 6 करोड़ रूपए हैं। पकडे गए दोनों ड्रग तस्करों के खिलाफ दिल्ली के मोहन गार्डन थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। 



अतिरिक्त डीसीपी आर पी मीणा के मुताबिक मोहन गार्डन थाना पुलिस ने गश्त के दौरान नाला रोड के पास पोसवाल चौक, विपिन गार्डन,नजफगढ़ रोड के पास से एक बाइक सवार दो शख्स को शक के आधार पर रोका। जब बाइक सवार दोनों शख्स की बैग की तलाशी ली तो पुलिस ने इस दोनों के पास से प्लास्टिक के बैग मे 900 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ के दौरान ड्रग तस्करों अपना नाम रोहित जिंदल और एसरजीत@जीतू निवासी जिला-बरनाला (पंजाब),उम्र 31 साल व सरजीत सिंह @ जीतू निवासी  जिला-संगरूर (पंजाब) उम्र 32 वर्ष बताया। पुलिस का कहना हैं कि बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतर्राष्टीय बाजार में तक़रीबन 6 करोड़  रूपए हैं और पुलिस ने दोनों ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। 

Related posts

एक परिवार की सत्ता के लिए कांग्रेस ने बार -बार संविधान की आत्मा को कुचला -अमित शाह

Ajit Sinha

कंझावला में 920 एकड़ में तैयार होगा औद्योगिक क्षेत्र, केजरीवाल सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करने को दी मंजूरी

Ajit Sinha

पूर्व एम्पलाई ने दबंगों के साथ मिलकर ताला तोड़ कर बिल्डर के ऑफिस पर किया कब्जा,पुलिस पर कार्रवाई  नहीं करने का आरोप  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!