Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में महाराष्ट्र में भाजपा की दोबारा सरकार बनने पर बधाई दी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरूग्राम: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में महाराष्ट्र में भाजपा की दोबारा सरकार बनने पर बधाई दी, जिस पर सभी उपस्थित नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियां बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। मुख्यमंत्री ने गुरूग्राम विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाते हुए पारदर्शिता के साथ सरकार चलाने में सभी कार्यकर्ता सहयोग दे। 

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, रत्नलाल कटारिया व संगठन मंत्री सुरेश भट्ट , प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला व हरियाणा प्रभारी अनिल जैन ने दीप प्रज्जवलित कर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का शुभारंभ किया। गुरूग्राम विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित इस बैठक में पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का गुरूग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। संगठन मंत्री सुरेश भट्ट का स्वागत जिला महामंत्री अनिल गंडास ने किया जबकि केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह का स्वागत जिला महामंत्री मनोज शर्मा ने किया।



प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का स्वागत भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र चैहान द्वारा किया गया। इसके बाद,प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने प्रदेश के गृह मंत्री  अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर , परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, कृषि मंत्री जे पी दलाल, सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल , महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा , खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह , सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव सहित सभी विधायको का बारी बारी से पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा सभी ने मुख्यमंत्री के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाया। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:वीर साहिबज़ादों का सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक प्रेरणा देता रहेगा : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Ajit Sinha

दिल्ली में होने वाली महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में होगी हरियाणा की जबरदस्त भागीदारी- हुड्डा

Ajit Sinha

पुलिस अधिकारी बनकर व्हाटसकॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करने में संलिप्त 01 आरोपी वकील गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!