Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय

एक परिवार की सत्ता के लिए कांग्रेस ने बार -बार संविधान की आत्मा को कुचला -अमित शाह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एंव सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज आपातकाल की 50 वीं बरसी पर आपातकाल को देश के लोकतांत्रिक इतिहास को काला दिवस बताया।  शाह ने कहा, कांग्रेस ने एक खास परिवार को बनाए रखने के लिए कई बार भारत के संविधान की भावना को कुचला है। कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने  देश में आपातकाल लगा कर लाखों लोगों पर निर्मम हत्या किए है। इसके बाद इंदिरा गांधी के पुत्र राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद आपातकाल को जायज ठहराया। शाह ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या और उस पर बार -बार आघात करने का कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है। 25 जून 1975 को कांग्रेस की सरकार द्वारा देश में आपातकाल लगाया था। ये लोकतंत्र को कुचलने का सबसे बड़ा उदारण है। कांग्रेस पार्टी के युवराज यह भूल गए है कि उनकी दादी इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने की कोशिश में देश में आपातकाल थोपा था। कांग्रेस के युवराज के पिता राजीव गांधी ने 23 जुलाई 1985 को इस भयावह घटना पर गर्व करते हुए लोकसभा में कहा था कि आपातकाल कुछ भी गलत नहीं था। आपातकाल को लोकतंत्र के लिए घातक बताने के बदले राजीव गांधी ने यहां तक कहा था कि अगर इस देश का कोई प्रधानमंत्री इन परिस्थितियों में आपातकाल को जरूरी समझता है। और आपातकाल को लागू नहीं करता है , तो वह इस देश का प्रधानमंत्री बनने लायक नहीं है।      

Related posts

पेट्रोलिंग के दौरान पीएस गोविंदपुरी , दिल्ली में तैनात एक कांस्टेबल की चाकुओं से गोदकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला आया है।   

Ajit Sinha

पर्यटकों को अच्छे होटल एंड रिसॉर्ट्स दिलाने के नाम पर फर्जी आईडी के जरिए ठगी करने वाले 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर आयोजित भोज में राजनीतिक जगत् की दिग्गज हस्तियों के अलावा मीडिया से जुड़े तमाम बड़े चेहरे हुए शामिल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x