Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला के साथ गैंगरेप और मारपीट करने वाले 3 आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा : एक युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलंदशहर से पहले ग्रेटर नोएडा  बुलाया, उसके बाद सेक्टर सिग्मा वन के एक मकान में ले गए, उसके साथ दो लोगों सामूहिक दुष्कर्म किया और तीसरे ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन इस बीच युवती बहाना बना कर उनके के चंगुल से भाग निकली और कोतवाली बीटा- 2 पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई।  पुलिस तीनो आरोपियों गिरफ्तार कर युवती का मेडिकल कराया और मिले साक्ष्य के आधार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

पुलिस की गिरफ्त में खड़े  मजहर अब्बास,  वीर प्रताप और राजवीर को बीटा- 2 पुलिस ने युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन- 3 विशाल पांडे ने बताया कि गत 28 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिग्मा वन में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड राजवीर  यादव ने युवती को नौकरी का झांसा देकर बुलंदशहर से ग्रेटर नोएडा के एच्छर के गेट नंबर- 4 में बुलाया,  और फिर उसे बहला-फुसलाकर ग्रेटर नोएडा के सिग्मा वन राजवीर के मकान पर ले गए. जहां युवती के साथ इन तीनों ने दुष्कर्म किया।   

विशाल पांडे ने बताया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई. पीड़िता किसी प्रकार इन के चंगुल से छूट कर भागकर कोतवाली बीटा 2 पहुंच गई और अपनी आपबीती पुलिस वालों को सुनाई जिसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत को दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम बना कर सिग्मा सेक्टर से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. युवती को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विशाल पांडे ने बताया कि युवती की शिकायत और मेडिकल के दौरान मिले साक्ष्य के आधार पर आरोपी मंजर अब्बास, वीर प्रताप और राजवीर को को गिरफ्तार किया गया है आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है। 

Related posts

निजी बैंक का स्टाफ व शराब ठेके के मालिक को फाइनेंस की गाडी को फर्जी आर सी के जरिए ओलेक्स पर बेच लाखों की ठगी, अरेस्ट

Ajit Sinha

एमएलए को धमकाने वाले की उम्र 26 वर्ष, जबकि उसके ऊपर संगीन 33 मुकदमे दर्ज, दो लाख के इनामी खूंखार बदमाश सरोज मुठभेड़ में मारा गया।

Ajit Sinha

स्पेक्ट्रम मॉल के चक्रव्यूह बार एंड रेस्टोरेंट में चल रहा था अवैध रूप से शराब परोसने का धंधा, मैनेजर समेत 5 लोग अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x