Athrav – Online News Portal
हरियाणा

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री पीके दास व चन्द्रशेखर हुए सेवानिवृत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: कई विपरित परिस्थितियों में अपने सहयोगी अधिकारियों को सही सलाह देने के नाम से विख्यात अतिरिक्त मुख्य सचिव एंव वित्तायुक्त, राजस्व श्री पीके दास लगभग 36 वर्षों की संतोषजनक सेवा पूरी करने उपरांत आज सेवानिवृत हो गए। आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष, मुख्य सचिव  संजीव कौशल के मार्गदर्शन में आज हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल स्थित सभा कक्ष में एसोसिएशन की ओर से दोनों अधिकारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

आईएएस एसोसिएशन के सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने पीके दास व   चन्द्रशेखर के सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया। पीके दास को कुशाग्र बुद्धि वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है और उनके विट एंड विजडम पर सभी अधिकारी कायल रहे हैं।  दास को कार्टून फोटोग्राफी का भी शौक है इसी प्रकार चन्द्रशेखर ने विभिन्न पदों पर रहते हुए फील्ड में जनता के समक्ष एक प्रशासनिक, अनुभवी अधिकारी का परिचय दिया है।

इस अवसर पर वर्ष 2021 बैच के छह आईएएस अधिकारियों ने भी एसोसिएशन के समक्ष अपना परिचय करवाया। इनमें नरेन्द्र कुमार, विवेक आर्य, सुश्री निशा, सोनू भट्ट व अक्षय सरीन शामिल थे।

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने पीके दास को उनके उड़ीसा के प्रसिद्ध रेवेनशाॅ काॅलेज जहां उन्होंने पढ़ाई पूरी की थी उस काॅलेज का चित्र तथा श्री दास के हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारू में एसडीएम के रूप में हुई पहली पोस्टिंग की फोटो को यादगार स्वरूप भेंट किया। इसके अलावा दोनों अधिकारियों को एसोसिएशन की ओर से स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट किए।

Related posts

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़ का जन्मदिन किसी उत्सव से कम नहीं था, बधाई का लगा तांता

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने आज 1 लाख 75 हजार रूपए के ईनामी दो बदमाशों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

नरवाना/जींद :बिनैण खाप की पगड़ी को आंच नहींआने दूंगा,सर्वजातिय बिनैण खाप ने दुष्यंत चौटाला को दिया आर्शीवाद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x