Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

इंजीनयर से गन पॉइंट ब्रेजा कार लूटी, कार में बैठी पीड़ित की पत्नी, बच्ची को दो सौ मीटर दूरी पर फेंककर बदमाश हुए फरार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के ओमिक्रोन थर्ड में स्थित मिग्शन गोल चक्कर के पास सब्जी खरीदने आए  दंपति से दो बदमाशों ने गनपॉइंट पर ब्रेजा कार लूट कर फरार हो गए। बदमशों ने जिस समय कार लूटी उस समय कार में पीड़ित की पत्नी, बच्ची और एक अन्य महिला बैठी हुई थी जिनका बदमाशों ने अपहरण करने के बाद दो सौ मीटर दूरी पर रोड किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कार लूट और अपहरण की सूचना के बाद घटनास्थल पुलिस टीम व आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। नोएडा सेंट्रल के डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि  ओप्पो कंपनी में कार्यरत इंजीनयर सुशांत अपने परिवार के साथ ओमिक्रोन थर्ड स्थित मिग्शन सोसाइटी में रहते है, जो शाम करीब 7 बजे अपनी पत्नी व एक बच्ची और एक पड़ोसन के साथ सब्जी खरीदने अपने फ्लैट से नीचे मिग्शन चक्कर पर आए ।  तभी सुशांत ने अपनी ब्रेजा कार में चाबी लगी रहने दी और सब्जी ख़रीदने लगे। इतने में अज्ञात दो बदमाश आये और हथियार के बल पर उसमें बैठी सुशांत की पत्नी व पड़ोसन सहित छोटी बच्ची को गन पॉइंट पर लेकर गाड़ी स्टार्ट कर चलते बने कुछ दूरी पर जाकर बच्ची सहित दोनो महिलाओं को कार से नीचे उतारा और ब्रेजा कार लेकर फरार हो गए।

डीसीपी का कहना है कि  कार में मौजूद इंजीनियर की पत्नी व बच्ची बदमाशों को देखकर रोने लगी। करीब 200 मीटर तक बदमाश पत्नी व बच्ची का अपहरण कर दो सौ मीटर तक ले गए। उसके बाद दोनों को सड़क पर छोड़ कर फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर का कहना है कि इंजीनियर का बयान दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश में तीन टीमें लगाई गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद : भाजपा नेता राजेश नागर सादगी से करेंगे बेटी आकांक्षा की शादी, 101 रुपए की लगन भेजकर फिजूलखर्ची रोकने का दिया संदेश

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:सी.ई.वी. घरौंडा का विषय वस्तु विशेषज्ञ ₹35,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

अवैध खनन को रोकने के लिए 8 जिलों में करवाई जाएगी मैपिंग – गृह मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x