Athrav – Online News Portal
Uncategorized हरियाणा

हरियाणा में पीजीटी पदों के लिए भर्ती

 संवाददाता,चंडीगढ :  फरवरी – हरियाणा में पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अध्यापकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सीधी भर्ती और अन्य कार्यों के लिए सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों के अनुभव प्रमाणपत्र नियमानुसार निदेशालय सेप्रतिहस्ताक्षरित कर जारी किए जाएं।
विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि  निदेशक रैंक सेनीचे के अधिकारियों को यदि ऐसे उम्मीदवारों के अनुभव प्रमाणपत्र के सम्बन्ध में कोई आपत्ति है तो वे उन तथ्यों का वर्णन करके अनुभव प्रमाणपत्र को निदेशालय को भेंजे ताकि उन पर कोई अंतिम निर्णय लिया जा सके। इस सम्बन्ध में देरी की किसी भी शिकायत को निहित स्वार्थों के लिए परेशान करने के रूप में लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, जिला शिक्षा अधिकारियों और खण्ड शिक्षा अधिकारियों को ऐसे स्कूलों, जो स्कूल शिक्षा बोर्ड से सम्बद्ध नहीं हैं, परंतु इसी प्रकार से स्थित अन्य स्कूलों की भांति विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त हैं, के  अनुभव प्रमाण पत्रों को देखने के निर्देश दिए गये हैं।

Related posts

युवाओं में इंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए बजट में करेंगे 1000 करोड़ का प्रावधान : दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: उपहार खरीदने के लिए 28 फरवरी तक खुला रहेगा मुख्यमंत्री उपहार पोर्टल

Ajit Sinha

उपलब्धिः हरियाणा पुलिस के 4 अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री पदक से अलंकृत, डीजीपी मनोज यादव ने दी बधाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x