Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: उपहार खरीदने के लिए 28 फरवरी तक खुला रहेगा मुख्यमंत्री उपहार पोर्टल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने जीवन में सादगी की एक और मिसाल प्रस्तुत करते हुए अपने विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान सामाजिक संस्थाओं या व्यक्तियों द्वारा सम्मान स्वरूप भेंट किए गए उपहारों को नीलाम करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, लोक सम्पर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग के महानिदेशक डा. अमित कुमार अग्रवाल ने बीते दिनों इस उपहार पोर्टल का विधिवत शुभारंभ किया था। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपने जीवन में मिले उपहारों की नीलामी पोर्टल के माध्यम से की है। इससे मिली धनराशि को ‘नमामि गंगे सफाई अभियान’ में लगाया। ऐसे में मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को आगे बढ़ाते हुए उपहारों से प्राप्त धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रयोग में लाने का निर्णय लिया है। 

उन्होंने बताया कि बीते दिनों ऑनलाईन पोर्टल cmuphaarhry.com की शुरूआत हो गई है। यह पोर्टल 28 फरवरी, 2023 तक खुला रहेगा। उसके बाद साल में तीन या चार बार पोर्टल को चरणबद्ध तरीके से दोबारा खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 51 उपहारों की नीलामी की जाएगी। आमजन इस पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री को मिले उपहार खरीद सकते हैं।

Related posts

हरियाणा ब्रेकिंग: कोविड -19 का मुकाबला करने में सरकार व कोरोना योद्धाओं की जबरदस्त प्रतिबद्धता -लेखक बंडारू दत्तात्रेय, राज्यपाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद को राधाष्टमी पर मिली 302 करोड़ रुपये की मनोहर सौगात

Ajit Sinha

राइस मिल में एसीबी ने छापेमारी करके किया घोटाले को उजागर, ढाई करोड़ रूपए के 10, 756.12 क्विंटल धान कम मिले, केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x