Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पूर्व विधायक ललित नागर द्वारा निकाली गई “गौरव यात्रा” पर लोगों ने की फूलों की बारिश, देशभक्ति के गानों पर झूमे लोग।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर ने आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शानदार गौरव यात्रा निकाली, इस गौरव यात्रा के दौरान उनके साथ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लखन कुमार सिंगला मौजूद थे। इस यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग अपने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लहराते हुए पूरे जोश और मस्ती में देश भक्ति के बज रहे गानों पर झूमते हुए नजर आ रहे थे।

देखा गया हैं कि जब सराय ख्वाजा के मुख्य बाजार से ये गौरव यात्रा गुजर रही थी,उस दौरान वहां के दुकानदारों और निवासियों ने उनके ऊपर जमकर फूलों की बरसात की, और फूलों का माला पहना कर उनका दिल से स्वागत किया।

यात्रा के दौरान ललित नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनकी गौरव यात्रा लगभग 10 किलोमीटर लंबी थी, जिसकी शुरुआत वह आज सुबह 9 बजे सराय ख्वाजा, नेशनल हाईवे-2 ,नियर टोल प्लाजा से की गई, जो सराय मार्केट के रास्ते होते हुए, पल्ला , सेहतपुर , अगवान पुर, इस्माइलपुर , बसंत पुर होते हुए वीर गार्डन में पहुंची, जहां पर राष्ट्रीय गान के साथ गौरव यात्रा का समापन किया गया। इस बीच में हजारों लोगों ने इस गौरव यात्रा पर फूलों की बरसात की, और फूलों का माला पहना कर दिल से ललित नागर व लखन कुमार सिंगला का स्वागत किया।

इस यात्रा को करीब से देखा गया हैं कि सबसे आगे दो घोड़ सवार अपने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लहराते हुए चल रहे थे, इसके पीछे एक गाड़ी पर रखे गए साउंड बॉक्सों में देश भक्ति के सुपर हिट गाने बज रहे थे,

इस के पीछे बैंड पार्टी के लोग अपने धुनों में भी देश भक्ति के गाने बजाए जा रहे थे, इसके पीछे ललित नागर सैकड़ों लोगों के साथ पैदल चल रहे थे, इस दौरान उन्हें लोगों ने फूलों की माला पहना कर व फूल बरसा कर उनका स्वागत किए जा रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दिल्ली- एनसीआर में हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो तस्कर पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भविष्य में 300 खिलाडिय़ों को नौकरी दी जाएगी, 1000 गांवों में व्यायामशालाएं खोली गई है, सीएम मनोहर लाल ।

Ajit Sinha

रिटायर्ड आईएएस व फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर रहे प्रवीण कुमार बड़खल विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगें चुनाव-वीडियो सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x