Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मोबाइल फोन पर वैश्यावृति के लिए लड़कियों को उपलब्ध कराने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफश-5 अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच -56 और एनआईटी महिला थाना की संयुक्त टीम ने आज मोबाइल फोन पर वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियों को मुहैया कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। पुलिस ने चार लड़कियों सहित कुल पांच आरोपितों को मौके से अरेस्ट किया हैं। इसमें 4 लड़कियां और एक टेक्सी ड्राईवर शामिल हैं। पुलिस ने एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बना कर लड़की के लिए फोन पर बात की, बात पक्की होने, तय हुए 6000 रूपए दिए,इसके साथ पहले से घात लगाईं हुई पुलिस ने पांचों आरोपितों को मौके से ही दबोच लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम पुरुष प्रेम एवं महिला रुखसार, अंजली उर्फ गीता, रिया, निशा कुमारी है। आरोपित प्रेम पलवल के गांव बहीन का रहने वाला है। महिला आरोपित रुखसार ,दिल्ली के शास्त्री नगर, अंजली उर्फ गीता, उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गांव अनूपपुर की,रिया, राजस्थान के जिले जयपुर की, निशा कुमार, दिल्ली के त्रिलोकपुरी की रहने वाली है। क्राइम ब्रांच-56 और थाना एन आईटी प्रभारी सुनीता की संयुक्त टीम ने एक साथ कार्रवाई करते हुए अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपित के साथ फोन के द्वारा सम्पर्क किया।

आरोपित से मुख्य सिपाही जवाहर ने लडकी के संबंध में बात की, जो आरोपित ने लडकी भेजने के लिए गैलेक्सी ओयो होटल पर 10 मिनट में भेजने की बात कही । मुख्य सिपाही सादा कपड़ों में था जो मौके पर कुछ समय बाद गैलेक्सी होटल पर एक कार आ कर रुकी जिसने फोन कर मुख्य सिपाही को अपने पास बुलाया और 6000/- रुपए देने की बात कही, जिसे 2000/- रुपए के 3 नोट सामने वाली सीट पर बैठी महिला को दिए।

महिला आरोपित ने लिए गए 6000 रूपए में से 2000/- रुपए ड्राइवर को दिए 4000/- रुपए अपने पास रख लिए। मुख्य सिपाही ने अपनी टीम को इशारे से बुलाया। मौके से ड्राइवर प्रेम व अन्य 4 महिलाओं को दबोच लिया। मौके पर ड्राइवर से 2000/- रुपए व महिला से 4000/- रुपए बरामद कर किए गए। आरोपितों को थाना एनआईटी में ले जाकर वेश्यावृत्ति करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित पिछले 5 महिने से इस काम को कर रहे है। आरोपित अपने ग्राहकों से फोन से संपर्क करते है। उनका कोई ठिकाना नहीं है। पैसे लेकर किसी भी होटल में चले जाते है। आरोपित लडकियो से फोन से ही संपर्क करते है। मामले में पूछताछ जारी है। आरोपियों को अदालत में पेश कर उचित कानूनी कार्रवाई की है।

Related posts

हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त,2021 को स्वतंत्रता दिवस पूरी भव्यता, उल्लास एवं उत्साह पूर्वक मनाने का लिया फैसला

Ajit Sinha

गुरुग्राम : बीती रात एक केंटर ने गोल्फ कोर्स के समीप राइडर पर सवार दो पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दी, एक की मौत, चालक गंभीर

Ajit Sinha

फरीदाबाद :विधायक ललित नागर बताए, कांग्रेस से ज्यादा विकास कार्य तिगांव क्षेत्र में भाजपा सरकार ने करवाएं हैं,राजेश नागर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x