Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्य : कृष्ण पाल गुर्जर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सेवा संकल्प अभियान तहत आज रविवार को सेक्टर-27 स्थित रुद्रा बैंक्वेट हॉल में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क ई-स्कूटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए ALIMCO एवं विभिन्न CSR संस्थाओं के सहयोग से लगभग 100 दिव्यांगजनों को निःशुल्क ई-स्कूटर वितरित किए। ताकि दिव्यांगजन अधिक आत्मनिर्भर बन सकें और उन्हें आवागमन में सुविधा मिल सके। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजनों, उनके परिजनों तथा आयोजन में सहयोग देने वाले सभी संस्थानों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और वे दया नहीं, बल्कि सम्मान, समान अवसर और सहयोग के अधिकारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और अधिकारों को मजबूत करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों ने खेल, शिक्षा, प्रशासन, इंजीनियरिंग और चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, जिसका उत्कृष्ट उदाहरण पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियां हैं।राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि आधुनिक सहायक उपकरण, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल और ई-स्कूटर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और सम्मानपूर्वक जीवन जीने में मदद कर रहे हैं। सुगम्य भारत अभियान, कॉक्लियर इम्प्लांट और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण जैसी योजनाओं से लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति सहित प्रत्येक वर्ग का सशक्तिकरण ही विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आवश्यक है। राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने दिव्यांगजनों के कल्याण में उद्योग जगत की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कंपनियों और संस्थानों द्वारा किया गया सहयोग जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम है। उन्होंने विशेष रूप से एलिम्को, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ग्रुप तथा अन्य सहयोगी संस्थानों और उद्योगपतियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के प्रयासों को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता का सर्वोच्च कार्य है। उनकी सहायता और आत्मनिर्भरता के लिए किया गया प्रत्येक प्रयास समाज को अधिक संवेदनशील, समावेशी और सशक्त बनाता है।उन्होंने सभी नागरिकों और संस्थानों से आह्वान किया कि वे दिव्यांगजनों के सम्मान, सुविधा और सशक्तीकरण के लिए आगे आएं तथा उन्हें समान अवसर प्रदान करने में अपना योगदान दें। सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप सामूहिक प्रयासों से ही एक ऐसे समाज का निर्माण किया जा सकता है, जहां प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ने और अपनी क्षमताओं का पूर्ण उपयोग करने का अवसर मिले। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद में जो दिव्यांगजन इस बार ई-स्कूटर प्राप्त करने से रह गए हैं, उन्हें अगली बार अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को जिला पलवल में भी इसी प्रकार का बड़ा शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों को निःशुल्क ई-स्कूटर वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पलवल जिले के दिव्यांगजन भी हमारे अपने परिवार का हिस्सा हैं और उनका सशक्तिकरण तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा, रोजगार और दैनिक गतिविधियों में आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

Related posts

फरीदाबाद को मोतियाबिंद मुक्त और पेड़ पौधे लगाकर जिले को हरित क्षेत्र बनाने की दिशा में काम करेंगे-एन. के गुप्ता-वीडियो।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के छात्रों को उनके अभिनव योगदान के लिए जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने सम्मानित किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: 91 वर्षीय बुजुर्ग से 80.43 लाख रूपए की ठगी करने वाले पांच ठगों को थाना साइबर सेंट्रल ने अरेस्ट किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x