Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सर्दी के मौसम में पानी की समस्या से जूझ रहे कृष्णा कालोनी के लोग, समाधान करे अधिकारी : लखन सिंगला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कृष्णा कालोनी के लोग सर्दी के मौसम में पानी की किल्लत से जूझ रहे है। यहां नगर निगम द्वारा ट्यूबवैल को लगवा दिया गया है, परंतु पिछले एक साल से सप्लाई के लिए पाइप लाईन नहीं डलवाने से लोगों को भारी परेशानियां पेश आ रही है। खासकर महिलाएं कडक़ड़ाती ठंड में पानी के लिए इधर-उधर धक्के खाने को मजबूर हो रही है।

मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कालोनी में जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही बरतने का सीधा-सीधा आरोप लगाया। सिंगला ने स्थानीय विधायक नरेंद्र गुप्ता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक तरफ तो विधायक फरीदाबाद को इंदौर की तर्ज पर विकसित करने का दावा करते नहीं थकते, जबकि दूसरी तरफ उनकी विधानसभा में रहने वाले लोग सर्दी के मौसम में भी पानी की समस्या से जूझ रहे है, उनके पास लोगों की समस्याएं सुनने तक का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग पिछले एक साल से पाइप लाइन डलवाने की मांग को लेकर नगर निगम के अधिकारियों के चक्कर लगाते हुए तंग आ चुके है



परंतु आज तक इनकी समस्या का हल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यहां करीब 60 फुट पाइप डलेगा, जिससे लोगों की समस्या हल हो जाएगी, लेकिन न तो विधायक और न ही निगम अधिकारी लोगों की समस्या को दूर करने के लिए प्रयास कर रहे है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही कालोनी में पाइप लाइन नहीं डाली गई तो नगर निगम मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर तुलसी प्रधान, हजारी, निशांत, महेश बघेल, प्रेमपाल वाल्मीकि, खान साहब, संदीप वर्मा, आकाश सैनी सहित अनेकों कालोनीवासी मौजूद थे। 

Related posts

नगर निगम के डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने सेक्टर -15 निवासियों के साथ किया पौध रोपण

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निगमायुक्त ए. मोना श्रीनिवास बोली, दुकानों के सामने अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं, तोड़ डाला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:डीसीपी ट्रैफिक नीतीश की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सदृढ़ करने हेतु तैयार की गई रूपरेखा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!