Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: निगमायुक्त ए. मोना श्रीनिवास बोली, दुकानों के सामने अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं, तोड़ डाला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:निगमायुक्त ए. मोना श्रीनिवास के आदेश पर आज अतिक्रमण हटाने एवं स्वच्छता संबंधित अभियान चलाया गया। दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामने, सड़क के दोनों ओर गैर-कानूनी तरीके किए गए कब्जो से पैदल चलने वालों को चलने मे असुविधा का सामना करना पड़ता है इस अभियान से पैदल चलने वालों को सुविधा होगी। इसी श्रृंखला में आज नगर निगम द्वारा एनएच-1 की मार्किट से फावड़ा सिंह चौक, नीलम चौक सेे बी.के चौक तक तथा मेट्रो रोड पर सरकारी जमीनों, बाजारों की रेहड़ी -पटरियों, दुकानों के सामने, सड़क के दोनों ओर तथा सार्वजनिक स्थानों से रेहड़ी और कपड़े बेचने वालों को हटाया गया।

इसी प्रकार ओल्ड फरीदाबाद की मार्किट में भी अभियान चलाकर लगभग 40 रेहड़ी,30 खोखे, 150 बेन्च/कुर्सी/तखत तथा दुकानों के सामने से 250 गैर-कानूनी तरीके से अतिक्रमण करने वालों को हटाया गया। निगमायुक्त ने निगम अधिकारियों को यह भी सख्त निर्देश दिए कि जिन दुकानदारों ने अपने परिसर के बाहर सामान रखा हुआ है उनके खिलाफ कार्रवाई करके उनका चालान करे और उनका सामान जब्त करे ताकि इस प्रकार की गैर कानूनी गतिविधियों को रोका जा सके और इस अभियान को आगे भी जारी रखा जायेगा। निगमायुक्त ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण न करें।

Related posts

नगर निगम की कमिश्नर सोनल गोयल की अपील का नहीं हैं कोई असर,ना ही उनके अधिकारी सुनते हैं, ना ही लोग सुधारते हैं।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नीमका जेल में एक शख्स के मौत के बाद मचा बवाल।

Ajit Sinha

महिला से अवैध संबंध थे, शादी के बाद महिला से मिलाना बंद कर दिया, फिर ब्लैकमेल करने लगी, और उसने महिला की हत्या कर दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x