Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

नगर निगम के डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने सेक्टर -15 निवासियों के साथ किया पौध रोपण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने आज सेक्टर 15 निवासियों के साथ मिलकर प्रेरणा धाम पार्क में पौध रोपण किया। इसकी शुरुआत कांग्रेस घास उखाड़कर की गई। गर्ग ने कहा कि बड़े काम करने की शुरआत छोटे कदमों से की जाती है। इसीलिए पर्यावरण रक्षा की शुरुआत कांग्रेस घास उखाडऩे से की है। सेक्टर 15 आरडब्ल्यूए के बुलावे पर स्थानीय निवासी सुबह ही अपने घरों से निकलकर यहां प्ररेणा धाम पार्क में जुट गए। जहां उन्होंने फलदार, छायादार वृक्षों के पौधे लगाने का इंतजाम किया था। यहां पहुंचे शहर के डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने लोगों को पौध रोपण के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी को विकास से रूबरू कराने का काम तेज गति से जारी है। सभी की समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की कोशिश की जा रही है।



लेकिन आज जो शहर के माथे पर प्रदूषण का दाग लगा है, इसे हम सभी को मिलकर दूर करना है। हम प्रदूषण को मात देने और स्वच्छ हवा के लिए अधिक से अधिक सं या में पौधे लगाएंगे और उन्हें पेड़ बनने तक सेवा देंगे। गर्ग ने कहा कि एक पेड़ सौ सौ साल तक हमारा साथ देता है। ऐसे में वह हमारी तीन चार पीढिय़ों के काम आता है। यह अच्छी बात है कि स्थानीय आरडब्ल्यूए के आहवान पर सभी ने इस महत्व को समझा है। स्थानीय लोगों ने भी उन्हें आज लगाए पौधों की पूरी सेवा और सुरक्षा करने का वचन दिया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए सेक्टर 15 के प्रधान संजय बत्रा ने बताया कि डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग हमेशा ही स्थानीय समस्याओं को दूर करने को लेकर उनके पूछते रहते हैं और उन्हें दूर भी करते हैं। आज भी उन्होंने सभी का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर महेंद्र गर्ग, दर्शन लाल मलिक, निर्मल महेनले, सरदार मोहन सिंह, नीरज चावला आदि प्रमुखता से मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: करदाता अपना संपत्ति कर घर अब बैठे जमा करवाना चाहते हैं निगम की इस ऑनलाईन सेवा का लाभ उठा सकते हैं- यश गर्ग            

Ajit Sinha

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रिटायर्ड इनकम टैक्स कमिश्नर दीनबंधु गोयल को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: केंद्रीय सहकारी राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के मामा राजपाल नागर नहीं रहे, आज तड़के आई निधन की खबर।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!