Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:डीसीपी ट्रैफिक नीतीश की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सदृढ़ करने हेतु तैयार की गई रूपरेखा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 21 के कॉन्फ्रेंस हॉल में आज डीसीपी ट्रैफिक नीतीश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें सड़क सुरक्षा और यातायात संबंधित समस्याओं को सुलझाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। इस बैठक में एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार, ट्रैफिक एसएचओ दर्पण व सभी जोन के ट्रैफिक जेडओ शामिल हुए। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डीसीपी ट्रैफिक की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी को लेकर आयोजित की गई बैठक में पिछले कुछ समय में सड़क सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा करके यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आगे की रूपरेखा तैयार की गई। इसमें आने वाले कुछ समय में ट्रैफिक व्यवस्था से संबंधित किए जाने वाले कार्यों को सूचीबद्ध किया गया। डीसीपी ने ग्रेटर फरीदाबाद में रोड सेफ्टी से संबंधित समस्याओं को देखते हुए वहां पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने तथा यातायात से संबंधित मुद्दों पर को सूचीबद्ध करके उन्हें हल करने की बात कही। इस बैठक में अधिक सड़क दुर्घटनाएं होने वाले स्थानों को चिन्हित करने तथा अन्य प्रकार की यातायात संबंधित समस्याओं के बारे में अधिक से अधिक जानकारी एकत्रित करके उन्हें सुलझाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि यातायात के साथ-साथ ट्रैफिक लाइट्स, स्ट्रीट लाइट व सीसीटीवी कैमरों को चेक करने तथा यदि उनमें किसी प्रकार की खामियां पाई जाती हैं तो उन्हें दूर करना सुनिश्चित किया जाए। डीसीपी ने कहा कि शहर को जाम मुक्त और शहरवासियों को सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखना उनका लक्ष्य है और वह इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाएं न हों, इसके लिए रोड सेफ्टी से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं जिससे जल्द ही फरीदाबाद में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

Related posts

दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नॉएडा में हुई झमाझम बारिश के चलते हुई जलभराव से जूझते रहे सड़कों पर लाखों लोग- देखें

Ajit Sinha

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद  रेलवे प्रशासन ने 8 अर्थमूभर मशीनों की मदद से संजय नगर में की तोड़फोड़। 

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने को तुरंत प्रभाव से 27 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं- लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x