Athrav – Online News Portal
पंचकूला राजनीतिक

पंचकूला: नवीन गर्ग बनें भाजपा के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: भाजपा संगठन ने प्रदेश मीडिया विभाग में विस्तार करते हुए नवीन गर्ग को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी से विचार विमर्श के बाद गर्ग को प्रदेश सह मीडिया का दायित्व दिया है। इस बाबत पार्टी की ओर से अधिकारिक पत्र भी जारी किया गया है। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त करने पर नवीन गर्ग ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

बता दें कि नवीन गर्ग पंचकूला में पिछले 8 सालों से भाजपा जिला मीडिया प्रमुख का दायित्व संभाल रहे थे। गर्ग की मेहनत और पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। अपनी नियुक्ति पर गर्ग ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है उस पर वह पूरी निष्ठा और लगन के साथ काम करते हुए पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

Related posts

भाजपा और आम आदमी पार्टी का पर्दाफाश हुआ; भाजपा ने वही किया, जो अलगाववादी ताकतें सिद्ध करना चाहती है- कांग्रेस

Ajit Sinha

बढती महंगाई पर तुरंत अंकुश लगाए सरकार – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

कांग्रेस ने इंडिगो संकट के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x