Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

भाजपा और आम आदमी पार्टी का पर्दाफाश हुआ; भाजपा ने वही किया, जो अलगाववादी ताकतें सिद्ध करना चाहती है- कांग्रेस


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने को जनादेश के साथ खिलवाड़ बताते हुए सोमवार को तीखा हमला बोला। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि भाजपा ने ठीक वही किया है, जो अलगाववादी ताकतें सिद्ध करना चाहती हैं। अलगाववादी ताकतें कहती हैं कि लोगों को सुना नहीं जाता, उन्हें न्याय नहीं मिलता। आंकड़ों के जरिए भाजपा को बेनकाब करते हुए उन्होंने कहा कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा को मात्र 6.6 प्रतिशत वोट मिले थे और उसके केवल दो उम्मीदवार चुनाव जीते थे। उन्होंने आगे कहा कि जिस अनुपात में लोगों ने वोट दिया होता है, उसी अनुपात में राज्यों से विधायक अपने प्रतिनिधि चुनकर राज्यसभा में भेजते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी के सांसदों को अपने साथ मिलाकर भाजपा ने राज्यसभा में पंजाब का 86 प्रतिशत प्रतिनिधित्व हासिल कर लिया है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा पंजाब की जनता को कैसे यह समझाएगी कि उनके वोट की कीमत क्या रह गई है?

अजय माकन ने कहा कि सरहदी राज्य पंजाब देश-विरोधी ताकतों का निशाना रहा है। एक बार फिर से खालिस्तान समर्थक तत्व अलग-अलग देशों में सक्रिय हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अलगाववाद से पहले ड्रग्स की तस्करी, गैंगवार और अपराध बढ़ते हैं। आज फिर 1980 के दशक जैसी स्थिति बन रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने भाजपा में शामिल होने वाले आम आदमी पार्टी के सांसदों के चुनावी हलफनामों का हवाला देते हुए कहा कि इनकी औसत नेटवर्थ 818 करोड़ 50 लाख 35 हजार 420 रुपये है। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी नहीं, बल्कि धनकुबेरों और अरबपतियों की पार्टी बन चुकी है। अरविंद केजरीवाल शीशमहल में रहते हैं, पैसे लेकर राज्यसभा की सीटें अरबपतियों को बेचते हैं और बाद में अपने सांसदों को भाजपा की झोली में डाल देते हैं।उन्होंने बताया कि 2017 में सुशील गुप्ता ने उनसे कहा था कि उनकी आम आदमी पार्टी के साथ सेटिंग हो गई है और एक माह बाद वे राज्यसभा सांसद चुन भी लिए गए थे। आम आदमी पार्टी ने योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और आशुतोष जैसे योग्य लोगों को छोड़कर सिर्फ धन के बदले राज्यसभा की सीटें दीं। कांग्रेस नेता ने आम आदमी पार्टी पर देश-विरोधी होने का आरोपों का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि पार्टी को अलगाववादी तत्वों से फंडिंग मिली।अजय माकन ने आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर डॉ. मनमोहन सिंह और शीला दीक्षित जैसे सबसे ईमानदार नेताओं को बदनाम करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि जब भाजपा इनके खिलाफ खुद कुछ नहीं कर पाई, तो उसने आम आदमी पार्टी को एक प्रॉक्सी के रूप में आगे कर दिया। उन्होंने गुजरात, हरियाणा, गोवा का उदाहरण देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी केवल उन्हीं राज्यों में चुनाव लड़ती है, जहां कांग्रेस और भाजपा की सीधी टक्कर होती है, ताकि कांग्रेस के वोटों को काटकर भाजपा को फायदा पहुंचाया जा सके। कांग्रेस नेता ने कहा कि अब केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का मुखौटा पूरी तरह उतर गया है। एक प्रश्न के उत्तर में अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस पंजाब में एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जनादेश की अवहेलना करने पर भाजपा और आम आदमी पार्टी का पर्दाफाश हो गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अकाली दल बहुत कमजोर स्थिति में है, ऐसे में यह कांग्रेस के लिए एक स्वर्णिम अवसर है।

Related posts

लालच की रेवड़ियां बांटने के काम में लगी हुई है कांग्रेस: ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने कुलदीप की मांग पर 11 व 12  को ऑड- ईवन में दी छूट, वीडियो में सुनिए

Ajit Sinha

दिल्ली की सड़को पर चलने के अनुभव को वर्ल्ड क्लास बनाने का अरविंद केजरीवाल का विज़न हो रहा पूरा- मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x